Bangladesh-US Trade Deal : बांग्लादेशी उत्पादों पर डोनाल्ड ट्रंप के रहम का कारण क्या?

Updated:
विज्ञापन
Bangladesh-US Trade Deal : बांग्लादेशी उत्पादों पर डोनाल्ड ट्रंप के रहम का कारण क्या?

Bangladesh-US Trade Deal : अमेरिका और बांग्लादेश के बीच नए व्यापार समझौते के तहत बांग्लादेशी उत्पादों पर अमेरिकी टैरिफ घटाकर 19% कर दिया गया है. जानें अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने क्या कहा.

विज्ञापन

Bangladesh-US Trade Deal : बांग्लादेश और अमेरिका के बीच ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ समझौते पर वॉशिंगटन डीसी में हस्ताक्षर किए गए. बांग्लादेश की ओर से वाणिज्य सलाहकार शेख बशीर उद्दीन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार खलीलुर रहमान ने, जबकि अमेरिका की ओर से यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव एंबेसडर जेमीसन ग्रीर ने हस्ताक्षर किए. करीब 9 महीने चली बातचीत के बाद यह समझौता नतीजे तक पहुंचा.

समझौते के तहत अमेरिका ने बांग्लादेशी उत्पादों पर लगने वाला शुल्क 37% से घटाकर पहले 20% किया था, अब इसे और घटाकर 19% कर दिया गया है. इसके अलावा, अमेरिका ने बांग्लादेश के कुछ कपड़ा और रेडीमेड गारमेंट उत्पादों को (अगर उनमें अमेरिकी कपास/फाइबर का इस्तेमाल होगा) जीरो टैरिफ देने पर सहमति जताई है.

निर्यातकों को बड़ा फायदा होगा : बांग्लादेश सरकार

बांग्लादेश सरकार का कहना है कि इससे निर्यातकों को बड़ा फायदा होगा और गारमेंट सेक्टर को नई रफ्तार मिलेगी. यह समझौता दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों में एक नया अध्याय माना जा रहा है. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने बताया कि इस समझौते में उन कपड़ा और रेडीमेड गारमेंट उत्पादों को राहत मिलेगी, जिनके निर्माण में अमेरिकी सामग्री का इस्तेमाल होगा. ऐसे उत्पादों पर टैरिफ में छूट दी जाएगी.

यह भी पढ़ें : US ट्रेड डील पर सरकार का पहला बयान, टैरिफ कट से इंजीनियरिंग और टेक्सटाइल सेक्टर को राहत

भारत पर 25% रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया गया था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 फरवरी 2026 को भारत के साथ ट्रेड डील का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन युद्ध के चलते रूस से तेल खरीद पर भारत का रुख बदलने का भरोसा दिया है. इसके बाद अमेरिका ने भारतीय सामान पर लगने वाला टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया. इससे पहले भारत पर 25% रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया गया था और रूस से तेल खरीद को लेकर अतिरिक्त 25% टैक्स भी लागू था. 

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola