अजित पवार का प्लेन क्रैश हादसा या साजिश? रोहित पवार ने उठाए सवाल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Feb 2026 9:02 PM
रोहित पवार ने अजित पवार की मौत पर उठाए सवाल
Ajit Pawar Plane Crash: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के विधायक रोहित पवार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पिछले महीने हुए उस विमान हादसे में साजिश का संदेह है जिसमें उनके चाचा एवं महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हो गयी थी. उन्होंने विशेषज्ञ एजेंसियों के जरिए इस हादसे की पूरी जांच कराने की मांग की है.
Ajit Pawar Plane Crash: एनसीपी शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने अजित पवार के विमान हादसे पर बड़ा दावा किया है. मंगलवार को रोहित पवार ने इस पूरे हादसे पर एक प्रेजेंटेशन दिखाया. अपने प्रेजेंटेशन में उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे को लेकर कई सवाल उठाए. रोहित ने कहा “अजीत पवार का विमान हादसा किसी साजिश का हिस्सा हो सकता है. हमने दुर्घटना से जुड़ी कुछ बातों की जांच भी की है. एक किताब में लिखा है कि अगर किसी को मारना हो तो सबसे आसान तरीका है उसके ड्राइवर को मार देना. हादसे से एक दिन पहले शाम को दादा को मुंबई से पुणे कार से आना था. उस समय काफिला भी निकल चुका था. लेकिन दादा कार से क्यों नहीं निकले? अजीत दादा को एक बड़े नेता से मिलना था.”
कैप्टन सुमित कपूर के रिकॉर्ड पर सवाल?
रोहित पवार ने एक मीडिया से बात करते हुए विमान की कमान संभाल रहे कैप्टन सुमित कपूर के पिछले रिकॉर्ड पर सवाल उठाया. उन्होंने शराब पीने के कारण उनके तीन साल के सस्पेंशन की भी बात कही. उन्होंने कहा कि अपराध जांच विभाग (CID) के पास इस हादसे की पूरी जांच करने का अधिकार नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न विशेषज्ञ एजेंसियों की ओर से व्यापक जांच कराये जाने की मांग की, जिनमें भारतीय एजेंसियों के अलावा राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड, नागरिक विमानन सुरक्षा जांच एवं विश्लेषण ब्यूरो, ब्रिटेन की विमान दुर्घटना जांच शाखा (AAIB) शामिल हों. उन्होंने आगे आरोप लगाया कि दुर्घटनाग्रस्त लियरजेट विमान की मालिकाना कंपनी ‘वीएसआर’ का डीजीसीए के अधिकारियों पर प्रभाव है और वह ‘कुछ भी करके बच सकती है.’
‘महज दुर्घटना नहीं, साजिश की बू’- रोहित पवार
रोहित पवार ने कहा कि वीएसआर कंपनी के एक विमान के 2023 में हुए हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट पहले ही पेश कर दी गई है. इसके बावजूद, वीएसआर कंपनी के विमान अब भी उच्चस्तरीय नेताओं द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं. उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि कंपनी का परिचालन लाइसेंस कभी क्यों रद्द नहीं किया गया. रोहित पवार ने कहा कि बुकिंग करने वाली कंपनी एरो, वीएसआर कंपनी और पायलट सुमित कपूर पर गंभीर संदेह हैं. उन्होंने आरोप लगाया ‘‘हमें नहीं लगता कि यह महज एक दुर्घटना थी. इसमें साजिश की बू है.’’
दुर्घटना से पहले के घटनाक्रम पर भी रोहित ने उठाए सवाल
रोहित पवार ने दुर्घटना से पहले के घटनाक्रम को लेकर कई सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि क्या अंतिम क्षणों से पहले विमान का ट्रांसपोंडर जानबूझकर बंद कर दिया गया था? रोहित पवार के अनुसार, मूल पायलट -साहिल मदान और यश- कथित तौर पर यातायात के कारण देरी से पहुंचे थे. उन्होंने पूछा ‘‘तो सुमित कपूर और शांभवी पाठक हवाई अड्डे तक कैसे पहुंचे? क्या वे आसपास ही रहते थे?’’ उन्होंने यह भी कहा कि पाठक को कपूर की तुलना में लियरजेट उड़ाने का अधिक अनुभव था. उन्होंने दावा किया कि विमान के एक तरफ झुकने पर कपूर चुप रहे. एनसीपी (शरद पवार) विधायक ने पूछा, ‘‘ सुमित कपूर ने मुश्किल रनवे 11 की मांग क्यों की और दृश्यता की समस्या के बावजूद लैंडिंग का प्रयास क्यों किया?’’ (भाषा इनपुट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










