राहुल गांधी ने सांसदों, विपक्षी दलों के नेताओं को दिया डिनर पार्टी

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के एक दिन बाद राहुल गांधी ने रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को रात्रिभोज दिया. कांग्रेस सांसदों के साथ कई वरिष्ठ विपक्षी नेताओं ने रात्रिभोज में शिरकत की. इसे उन्हें गांधी के करीब लाने की कोशिश के तौर […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के एक दिन बाद राहुल गांधी ने रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को रात्रिभोज दिया. कांग्रेस सांसदों के साथ कई वरिष्ठ विपक्षी नेताओं ने रात्रिभोज में शिरकत की. इसे उन्हें गांधी के करीब लाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.
इस रात्रि भोज का आयोजन ऐसे समय में किया गया जब विपक्ष संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार को घेरने की तैयारी में जुटी है. विपक्ष गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद अपनी रणनीति को अंतिम रुप देगा. राहुल ने शनिवार को एक औपचारिक समारोह के दौरान अपनी मां सोनिया गांधी से कांग्रेस अध्यक्ष का पद ग्रहण किया, जो इस पद पर 19 वर्षों तक रहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




