कश्मीर में आतंकियों ने किया हमला, आतंकी और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी
Updated at : 04 Dec 2017 4:22 PM (IST)
विज्ञापन

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में थल सेना के एक वाहन पर आतंकवादियों के गोलीबारी करने के बाद आज मुठभेड हुई, जिसमें एक सैनिक घायल हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने श्रीनगर जा रहे थल सेना के एक काफिले पर काजीगुंड में गोलीबारी की, जिसमें एक जवान घायल हो गया. उन्होंने […]
विज्ञापन
श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में थल सेना के एक वाहन पर आतंकवादियों के गोलीबारी करने के बाद आज मुठभेड हुई, जिसमें एक सैनिक घायल हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने श्रीनगर जा रहे थल सेना के एक काफिले पर काजीगुंड में गोलीबारी की, जिसमें एक जवान घायल हो गया.
#LatestVisuals from site of encounter between security forces and terrorists in Jammu & Kashmir's Qazigund where one Army jawan was injured earlier today; Operation underway (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/PWOTwpMvJW
— ANI (@ANI) December 4, 2017
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की तलाश शुरु कर दी. अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों का तलाश अभियान आतंकवादियों के साथ एक मुठभेड में तब्दील हो गया। उन्होंने बताया कि इस बारे में और अधिक ब्योरे का इंतजार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




