ePaper

क्या रमन सिंह चौथी बार छत्तीसगढ़ का सीएम बनने के लिए ले रहे हैं टोटके का सहारा ?

Updated at : 30 Nov 2017 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
क्या रमन सिंह चौथी बार छत्तीसगढ़ का सीएम बनने के लिए ले रहे हैं टोटके का सहारा ?

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने मित्सुबिशि कंपनी की 19 पजेरो स्पोर्ट्स गाड़ियां खरीदी हैं, जिनमें सभी का पंजीकरण नंबर ‘004’ से समाप्त होगा जो चर्चा का विषय बना हुआ है. इन सभी 19 गाड़ियों को मुख्यमंत्री रमन सिंह के काफिले में शामिल किया जाएगा. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की मानें तो छत्तीसगढ़ सरकार के […]

विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने मित्सुबिशि कंपनी की 19 पजेरो स्पोर्ट्स गाड़ियां खरीदी हैं, जिनमें सभी का पंजीकरण नंबर ‘004’ से समाप्त होगा जो चर्चा का विषय बना हुआ है. इन सभी 19 गाड़ियों को मुख्यमंत्री रमन सिंह के काफिले में शामिल किया जाएगा. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की मानें तो छत्तीसगढ़ सरकार के प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रमन सिंह के काफिले को इन नई एसयूवी स्पोर्ट्स गाड़ियों से बदल दिया जाएगा जिनमें उबड़-खाबड़ सड़कों पर चलने की क्षमता सहित कई ‘आधुनिक सुविधाएं’ हैं.

प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले मुख्यमंत्री के काफिले में सभी गाड़ियों का के आखिर में ‘005’ नंबर अंकित रहता था. अब सभी नई गाड़ियों में ‘004’ होगा. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ माओवाद प्रभावित राज्य है और रमन सिंह को जेड-प्लस और एनएसजी सुरक्षा प्राप्त है.

सूबे में ऐसी अटकलें लगायी जा रही है कि रमन सिंह अगले साल चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के लिए चुनाव लड़ेंगे, इसलिए किसी ज्योतिष के कहने पर उन्होंने अपनी गाड़ियों का नंबर ‘005’ से बदलकर ‘004’ करने का फैसला लिया है. हालांकि सरकारी प्रवक्ता ने इन अटकलों को खारिज किसा है. उन्होंने कहा है कि इन गाड़ियों में एक जैसा नंबर सुरक्षा कारणों की वजह से है और इसका अंधविश्वास से दूर-दूर तक संबंध नहीं है.

हालांकि विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इन एसयूवी स्पोर्ट्स गाड़ियों की खरीद का विरोध किया है. कांग्रेस ने कहा कि ऐसे समय में जब राज्य की वित्तीय स्थिति दयनीय है और सूखे जैसे हालात हैं. किसान खुदकुशी कर रहे हैं. सूबे में पैसा की बरबादी हो रही है. आपको बता दें कि एक्स-शोरूम कीमत के मुताबिक गाड़ियों के इस काफिले की कीमत 5 करोड़ रुपये से ज्यादा होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola