दिल्ली के द्वारका इलाके में चार साल के अबोध बच्चे पर लगा रेप का इल्जाम, दोषी कौन?

नयी दिल्ली : अगर एक चार साल का बच्चा अपनी सहपाठी के साथ ‘सेक्सुल एक्टिविटी’ करे और मामला पुलिस तक पहुंच जाये, तो बच्चे को रेप का आरोपी बता देना तो सहज है, लेकिन यहां सवाल यह है कि क्या एक चार साल के बच्चे को रेपिस्ट कहा जा सकता है? अगर हां, तो उस […]
नयी दिल्ली : अगर एक चार साल का बच्चा अपनी सहपाठी के साथ ‘सेक्सुल एक्टिविटी’ करे और मामला पुलिस तक पहुंच जाये, तो बच्चे को रेप का आरोपी बता देना तो सहज है, लेकिन यहां सवाल यह है कि क्या एक चार साल के बच्चे को रेपिस्ट कहा जा सकता है? अगर हां, तो उस अबोध बच्चे की सजा क्या होगी? क्या उस बच्चे को इस बात की समझ भी है कि उसने जो कुछ किया, वह अपराध है. जी हां, समाज के सामने यह सवाल है क्योंकि दिल्ली के द्वारका इलाके से जो खबर आ रही है, वह सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं है. यह हमारे समाज के बदलते स्वरूप पर कई सवाल खड़े करती है और समाज के जिम्मेदार लोगों से यह पूछती है कि हम समाज को किस ओर लेकर जा रहे हैं.
Parents registered a case of sexual assault of their 4-year-old daughter by her classmate at a school in Delhi's Dwarka
— ANI (@ANI) November 22, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




