शर्मनाक! लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी के साथ कर्नल ने किया रेप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2017 9:35 AM
शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आर्मी ट्रेनिंग कमांड में तैनात एक कर्नल को लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी के साथ गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. कर्नल की उम्र 56 साल बतायी जा रही है. मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय युवती ने सोमवार को एक शिकायत दर्ज […]
शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आर्मी ट्रेनिंग कमांड में तैनात एक कर्नल को लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी के साथ गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. कर्नल की उम्र 56 साल बतायी जा रही है. मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय युवती ने सोमवार को एक शिकायत दर्ज करायी थी. शुरुआती जांच के बाद बुधवार को कर्नल को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने बताया कि पीडि़ता का बयान दर्ज करने और मेडिकल जांच के बाद आईपीसी की संबद्ध धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी. पुलिस अधीक्षक एस सम्बाशिवन ने प्राथमिकी दर्ज किये जाने और कर्नल की गिरफ्तारी की पुष्टि की लेकिन उनकी पहचान का खुलासा करने से इनकार कर दिया.
बहरहाल, जांच जारी है और आरोपी को गुरुवार को यानी आज अदालत में पेश किया जाएगा.
मामले को लेकर शिमला की पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि रेप पीडि़ता के बयान और मेडिकल जांच के बाद दो लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है. पीडि़ता ने बताया कि इस घटना से पहले आरोपी ने 19 नवंबर को उसे और उसके पिता को शिमला के एक थियेटर में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए बुलाया था जिसके बाद आरोपी उन्हें डिनर पर ले गया और कहा कि पीडि़ता को उसकी बेटी के पास मुंबई भेज ताकि वह मॉडलिंग में अपना कॅरियर आजमा सके.
आरोपी ने पीडि़ता से कहा कि वह अपनी तसवीर भेज दे ताकि वह अपनी बेटी को मुंबई ये फोटो फॉरवर्ड कर दे. रेप पीडि़ता ने जब फोटो भेजा तो उसने मॉडलिंग के विशेषज्ञों से मिलाने के नाम पर अपने घर बुलाया. जब पीडि़ता कर्नल के घर पर पहुंची तो वह उसे जबरन एक कमरे में ले गया और शराब पिलाकर घटना को अंजाम दिया.
पीडि़ता ने बताया कि कर्नल ने धमकी दी थी कि अगर किसी को इस घटना के बारे में बताया तो उसके पिता का करियर बरबाद कर दूंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










