संसद का शीत सत्र बुलाने का मामला : सोनिया पर जेटली का पलटवार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2017 8:56 PM
नयी दिल्ली : संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के बीच वाक्युद्ध देखने को मिला. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कमजोर आधार पर संसद के शीतकालीन सत्र में व्यवधान पैदा करने […]
नयी दिल्ली : संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के बीच वाक्युद्ध देखने को मिला. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कमजोर आधार पर संसद के शीतकालीन सत्र में व्यवधान पैदा करने की कोशिश कर रही है. वहीं, जेटली ने कहा कि कांग्रेस ने भी अतीत में ऐसा किया है.
सोनिया के आरोपों पर पलटवार करते हुए जेटली ने कहा कि चुनाव के समय में पहले भी कई बार संसद सत्र का कार्यक्रम पुनर्निर्धारित किया गया है. गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिये मतदान दो चरणों में नौ और 14 दिसंबर को होना है. संसद का शीतकालीन सत्र आम तौर पर नवंबर के तीसरे सप्ताह में शुरू होता है और दिसंबर के तीसरे सप्ताह तक चलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










