ePaper

मनमोहन सिंह ने भाजपा के खिलाफ लड़ाई में मांगा वामदलों का समर्थन

Updated at : 18 Nov 2017 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
मनमोहन सिंह ने भाजपा के खिलाफ लड़ाई में मांगा वामदलों का समर्थन

कोच्चि : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भाजपा नीत केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर लडने के लिए वाम दलों से कांग्रेस नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग देने की अपील की. पूर्व प्रधानमंत्री ने कांग्रेस नेतृत्व वाले विपक्षी यूडीएफ की ओर से कल आयोजित की गयी एक जनसभा को संबोधित करते […]

विज्ञापन
कोच्चि : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भाजपा नीत केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर लडने के लिए वाम दलों से कांग्रेस नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग देने की अपील की. पूर्व प्रधानमंत्री ने कांग्रेस नेतृत्व वाले विपक्षी यूडीएफ की ओर से कल आयोजित की गयी एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, राष्ट्रीय स्तर पर क्या हम भाजपा का विरोध संयुक्त मोर्चे के तौर पर करने जा रहे हैं या माकपा दोनों पार्टियों भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी रखने जा रही है?.
सिंह ने पार्टी से राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस नेतृत्व को सहयोग देने और भाजपा के कुशासन तथा विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ एकजुट हो कर लडाई छेडने की अपील की. उन्होंने इसके साथ ही केरल की माकपा नीत एलडीएफ सरकार की आलोचना करते हुए कहा, राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है, राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं महसूस कर रही है साथ ही आर्थिक प्रगति धीमी पड गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola