पंजाब के फजिल्का में गैंगरेप की शिकार नाबालिग की अत्यधिक रक्तस्राव से मौत, प्राथमिकी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फजिल्का : पंजाब के फजिल्का जिले के जलालाबाद में गैंगरेप का शिकार हुई एक 16 साल की लड़की की मौत हो गयी है. उसकी मौत के बाद घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गैंगरेप की घटना के बाद से उसकी स्थिति बहुत गंभीर बनी हुई थी. लालू प्रसाद […]
विज्ञापन
फजिल्का : पंजाब के फजिल्का जिले के जलालाबाद में गैंगरेप का शिकार हुई एक 16 साल की लड़की की मौत हो गयी है. उसकी मौत के बाद घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गैंगरेप की घटना के बाद से उसकी स्थिति बहुत गंभीर बनी हुई थी.
लालू प्रसाद यादव पहुंचे रांची, सीबीआई कोर्ट में आज होंगे पेश, अन्य सभी आरोपित भी होंगे पेश
गत 25 अक्तूबर को जब वह स्कूल से वापस लौट रही थी, तो तीन लड़कों ने उसे रोक लिया और पास के खेत में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया.
Punjab: 16-year-old girl died under critical condition after allegedly being gang raped in Fazkila's Jalalabad on 25th Oct, case registered pic.twitter.com/ugJeU24DaO
— ANI (@ANI) October 30, 2017
घटना के बाद लड़की के शरीर से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था, जिसके कारण कल उसकी मौत हो गयी. लड़की 11वीं की छात्रा थी. गैंगरेप के संबंध में उसके परिवार वालों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी. लेकिन जब लड़की की मौत हो गयी, तो मामला दर्ज कराया गया. लड़की की मां की शिकायत पर एक नाबालिग और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़िता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
ट्रेनों की लेट-लतीफी पर लगेगा ब्रेक, एक नवंबर से नया Time Table जारी करेगा रेल मंत्रालय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










