ePaper

भारत और जापान ने शुरू किया पनडुब्बी निरोधक युद्धाभ्यास

Updated at : 29 Oct 2017 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
भारत और जापान ने शुरू किया पनडुब्बी निरोधक युद्धाभ्यास

नयी दिल्ली : भारत और जापान की नौसेनाओं ने इन दोनों देशों के आसपास रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में अपने परिचालन समन्वय को और बढ़ाने के लिए रविवार से हिंद महासागर क्षेत्र में तीन दिवसीय पनडुब्बी विरोधी सैन्याभ्यास शुरू किया. भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि नौसेना के दो पी-8 लंबी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत और जापान की नौसेनाओं ने इन दोनों देशों के आसपास रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में अपने परिचालन समन्वय को और बढ़ाने के लिए रविवार से हिंद महासागर क्षेत्र में तीन दिवसीय पनडुब्बी विरोधी सैन्याभ्यास शुरू किया. भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि नौसेना के दो पी-8 लंबी दूरी के समुद्री टोही पनडुब्बी निरोधक जंगी विमान तथा दो पी 3 सी ओरिएन जेट इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे.

दो पी 3 सी ओरिएन जेट आज गोवा के हंसा में नौसेना के एयर स्टेशन पर पहुंचे. ये भी पनडुब्बी निरोधक हैं. यह अभ्यास भारत और जापान में इस चिंता के बीच हो रहा है कि चीन हिंद प्रशांत क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है. नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डी के शर्मा ने कहा कि दोनों नौसेनाओं के एयरक्रू संयुक्त अभियान की अवधारणा तैयार करने के लिए गहन संवाद करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola