ePaper

"ला मेर" बिल्डिंग में लगी आग, सचिन - एश्वर्या समेत कई सेलिब्रेटी का घर

Updated at : 24 Oct 2017 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
"ला मेर" बिल्डिंग में लगी आग, सचिन - एश्वर्या समेत कई सेलिब्रेटी का घर

मुंबई : मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित "ला मेर" बिल्डिंग में आग लग गयी. इस आग की खबर में जंगल में आग की तरह फैल गयी क्योंकि इसी बिल्डिंग में एश्वर्या राय बच्चन की मां और सचिन तेंदुलकर के ससुराल वालों के अलावा कई सेलिब्रेटी रहते हैं. इस इमारत के 13वीं मंजिल पर आग […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित "ला मेर" बिल्डिंग में आग लग गयी. इस आग की खबर में जंगल में आग की तरह फैल गयी क्योंकि इसी बिल्डिंग में एश्वर्या राय बच्चन की मां और सचिन तेंदुलकर के ससुराल वालों के अलावा कई सेलिब्रेटी रहते हैं. इस इमारत के 13वीं मंजिल पर आग लगी थी.

12वीं मंजिल पर एश्वर्या राय की मां रहतीं हैं. शादी से पहले एश्वर्या भी यही रहा करती थीं. शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी. दोपहर तकरीबन 1 बजे 13वीं मंजिल पर आग लगी. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल के साथ कर्मचारी पहुंचे और आग पर काबू पा लिया. उन्होंने घर के नौकरों के साथ तुरंत जगह को खाली कर दिया. आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola