नेपाली युवती को अगवा कर शादी की, जबरन देह व्यापार में धकेला, गिरफ्तार

नोएडा : नेपाल की एक युवती को कथित रुप से अगवा कर उससे विवाह रचाने के बाद जबरन उसे देह व्यापार के धंधे में धकेलने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि नेपाल के जूड़ीधार की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि […]
नोएडा : नेपाल की एक युवती को कथित रुप से अगवा कर उससे विवाह रचाने के बाद जबरन उसे देह व्यापार के धंधे में धकेलने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि नेपाल के जूड़ीधार की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि बिहार के मधुबनी जिले के नवीन सिंह ने पांच साल पहले उसे अगवा कर उसके साथ मारपीट कर विवाह कर लिया.
महिला का आरोप है नवीन ने उसके साथ बलात्कार किया. दो साल बाद उसे एक बेटा पैदा हुआ. महिला के हवाले से पुलिस ने बताया कि बाद में लोग उसे मुंबई लेकर गये जहां नवीन के छोटे भाई सन्नी ने उसके साथ मारपीट कर कई बार बलात्कार किया. युवती के अनुसार दो माह पूर्व दोनों भाई उसे नोएडा लेकर आये.
अधिकारी ने बताया कि इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन देह व्यापार के धंधे में उतार दिया. एएसपी ने बताया कि एक अक्तूबर को महिला ने चाइल्ड हेल्पलाइन को फोन किया. चाइल्ड हेल्पलाइन के लोग युवती को अपने साथ ले गये. वह दो माह की गर्भवती है. युवती ने कल मामले की शिकायत थाना सेक्टर-20 में दर्ज करायी है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




