सोनिया ने दिये संकेत, राहुल गांधी जल्द बनेंगे कांग्रेस अध्‍यक्ष

Published at :14 Oct 2017 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
सोनिया ने दिये संकेत, राहुल गांधी जल्द बनेंगे कांग्रेस अध्‍यक्ष

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संकेत दिये हैं कि राहुल गांधी को जल्द पार्टी अध्यक्ष के रुप में पदोन्नत किया जा सकता है. सोनिया से शुक्रवार को जब संवाददाताओं ने कई बार यह सवाल किया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कब पार्टी का नेतृत्व सौंपा जाएगा तो कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संकेत दिये हैं कि राहुल गांधी को जल्द पार्टी अध्यक्ष के रुप में पदोन्नत किया जा सकता है. सोनिया से शुक्रवार को जब संवाददाताओं ने कई बार यह सवाल किया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कब पार्टी का नेतृत्व सौंपा जाएगा तो कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ऐसा जल्द किया जाएगा.

PHOTO : पिता राजीव के लुक में राहुल गांधी, लोगों ने पूछा – इतना नाटक क्यों करते हो…?

आपको बता दें कि कांग्रेस के संगठन चुनाव चल रहे हैं और कई प्रदेश इकाइयां पहले ही राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने का अनुरोध करते हुए प्रस्ताव पारित कर चुकी हैं. कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि राहुल को दिवाली के बाद उनकी मां सोनिया गांधी की जगह अध्यक्ष बनाया जा सकता है.

बोले राहुल गांधी- मोदी की नीति के कारण जल रहा है कश्‍मीर

यहां उल्लेख कर दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया ने पिछले दिनों कहा था कि राहुल गांधी 2017 के अंत तक पार्टी की कमान संभाल लेंगे. पटना में मीडिया से बात करते हुए पीएल पुनिया ने कहा था कि राहुल गांधी दिसंबर तक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएंगे.

फिलहाल राहुल गांधी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola