VIDEO : लंदन में गिरफ्तार विजय माल्या को जमानत के लिए भरने पड़े 52 लाख का बॉन्ड

लंदन/नयी दिल्ली : भारत से फरार शराब कारोबारी विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया, हालांकि कुछ ही घंटों पर उसे जमानत भी मिल गयी. मनी लांड्रिंग के मामले में गिरफ्तार शराब व्यवसायी विजय माल्या को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत ने 52 लाख रुपये के बॉन्ड पर जमानत दे दी. उन्हें प्रवर्तन निदेशालय द्वारा […]
लंदन/नयी दिल्ली : भारत से फरार शराब कारोबारी विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया, हालांकि कुछ ही घंटों पर उसे जमानत भी मिल गयी. मनी लांड्रिंग के मामले में गिरफ्तार शराब व्यवसायी विजय माल्या को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत ने 52 लाख रुपये के बॉन्ड पर जमानत दे दी. उन्हें प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज कराये गये मामले में गिरफ्तार किया गया था.
माल्या प्रत्यर्पण मामले में पहले से जमानत पर हैं. उन्हें उन्हीं जमानत शर्तों पर छोड़ गया है कि वह चार दिसंबर को सुनवाई के लिये अदालत के समक्ष उपस्थित होंगे. अदालत के बाहर बातचीत में 61 वर्षीय व्यवसायी ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और अपने खिलाफ मामले को घेरने की साजिश बताया.
#WATCH:Visuals of #VijayMallya leaving Westminster Magistrates' Court after being granted bail;was arrested on fresh money laundering charge pic.twitter.com/oODhQjUuGt
— ANI (@ANI) October 3, 2017
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




