VIDEO: सामने आयी डरी सहमी हनीप्रीत, कहा -मैं और मेरे पापा निर्दोष, हमारे बीच ”पवित्र रिश्ता”

Updated:
विज्ञापन
VIDEO: सामने आयी डरी सहमी हनीप्रीत, कहा -मैं और मेरे पापा निर्दोष, हमारे बीच ”पवित्र रिश्ता”

नयी दिल्ली : यौन शोषण के आरोप में सजा काट रहे राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत मीडिया के सामने आ गयी है. टीवी चैनल आज तक को दिए इंटरव्यू मेंहनीप्रीतनेकहा कि राम रहीम बेगुनाह है. मेरे और पापा के बीच बाप और बेटी का पवित्र रिश्‍ता है. उन्होंने कहा कि कोई बाप और बेटी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : यौन शोषण के आरोप में सजा काट रहे राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत मीडिया के सामने आ गयी है. टीवी चैनल आज तक को दिए इंटरव्यू मेंहनीप्रीतनेकहा कि राम रहीम बेगुनाह है. मेरे और पापा के बीच बाप और बेटी का पवित्र रिश्‍ता है. उन्होंने कहा कि कोई बाप और बेटी के बीच ऐसा रिश्ता कहीं हो सकता है. उनके खिलाफ अफवाह उडायी जा रही है. हनीप्रीत ने लोगों से अपील की कि ऐसी बातों पर विश्‍वास नहीं करें.

हनीप्रीत के पूर्व पति का खुलासा, राम रहीम ने आस्था की आड़ में करायी विश्वास की शादी

चैनल से हनीप्रीत ने कहा कि, मेरे पापा निर्दोष हैं जिन दो लड़कियों ने आरोप लगाये वो कभी सामने नहीं आयी. साजिश रचने के लग रहे आरोपों पर बोलते हुए हनीप्रीत ने कहा कि, एक लड़की इतनी फोर्स के बीच अकेले बिना परमिशन के कैसे जा सकती है ? सारे सबूत दुनिया के सामने स्पष्‍ट हैं. ऐसे में मैं दंगे में कैसे शामिल हो सकती हूं. मेरे खिलाफ किसी के पास क्या सबूत है ?

…तो इसलिए हनीप्रीत को जेल में साथ रखना चाहता है राम रहीम

डेरे पर कई लोगों की हत्या के आरोप लगे है इस पर हनीप्रीत ने कहा कि आप मुझे यह बतायें कि क्या डेरे में नरकंकाल मिले? क्या आरोप लगाने वाली लड़कियां मिलीं? उन हजारों लड़कियों की बात अनसुनी करके सिर्फ एक खत के आधार पर किसी को कैसे गुनहगार ठहराया जा सकता है? मेरे पापा पूरी तरह से बेगुनाह हैं और आने वाले वक्त में बेगुनाह साबित होंगे.
पूर्व पति विश्वास गुप्ता के आरोपों पर हनीप्रीत ने कहा कि जो डेरे के खास लोग हैं, क्या वो खास हैं? मैं विश्वास गुप्ता के मुद्दे पर कोई बात नहीं करना चाहती हूं.

पूरा वीडियो देखें

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola