पाकिस्तानी फायरिंग की आड़ में घुसपैठ, 5-7 आतंकी दिखे, पुंछ में सीमापार से फायरिंग में दो की मौत

पुंछ : पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. सोमवार को भी पाकिस्तानी सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर सीजफायर उल्लंघन किया जिसमें एक शख्स की मौत हो गयी. मृतक पुंछ के कसाबा इलाके का नागरिक है. पाकिस्तानी फायरिंग में दिगवार में भी एक लड़की की जान चली गयी है. फायरिंग में 5 […]
पुंछ : पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. सोमवार को भी पाकिस्तानी सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर सीजफायर उल्लंघन किया जिसमें एक शख्स की मौत हो गयी. मृतक पुंछ के कसाबा इलाके का नागरिक है. पाकिस्तानी फायरिंग में दिगवार में भी एक लड़की की जान चली गयी है. फायरिंग में 5 लोग घायल हुए हैंजिनका इलाज नजदीक के अस्पताल में चल रहा है.
#UPDATE: One girl lost her life during ceasefire violation in Digwar sector of J&K's Poonch. Total 2 dead, 5 injured.
— ANI (@ANI) October 2, 2017
केरन सेक्टर में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश भी की जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया. इस घटनाक्रम के अलावा कुपवाड़ा के तंगधार में 5-7 घुसपैठियों के नजर आने की खबर है. फिलहाल यहां सेना और घुसपैठियों के बीच मुठभेड़ जारी है, बताया जा रहा है कि सेना ने एक घुसपैठिये को मार गिराया है.
पाकिस्तान ने 9 ठिकानों पर छुपा रखे हैं परमाणु हथियार, जिसपर है आतंकियों की नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










