टॉम ऑल्टर के निधन पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक, बॉलीवुड भी रोया

नयी दिल्ली : जाने माने अभिनेता टॉम ऑल्टर का आज उनके आवास पर निधन हो गया. वह 67 वर्ष के थे. टॉम ऑल्टर त्वचा कैंसर से पीडित थे. उनके निधन के बाद आज राजनीति, बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई मशहूर हस्तियों ने ट्विटर पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त […]
नयी दिल्ली : जाने माने अभिनेता टॉम ऑल्टर का आज उनके आवास पर निधन हो गया. वह 67 वर्ष के थे. टॉम ऑल्टर त्वचा कैंसर से पीडित थे. उनके निधन के बाद आज राजनीति, बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई मशहूर हस्तियों ने ट्विटर पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने टॉम ऑल्टर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, वरिष्ठ अभिनेता टॉम ऑल्टर के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ. सिने प्रेमी उन्हें याद रखेंगे. उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना – राष्ट्रपति कोविंद.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




