भारत ने किया एक और सर्जिकल स्ट्राइक! म्यांमार सीमा के भीतर घुसकर आतंकियों को मारा

नयी दिल्ली : भारत ने एक और सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार म्यांमार सीमा के भीतर भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई की है और नगा आतंकी शिविर को ध्वस्त कर दिया है. खबरों की मानें तो इस सर्जिकल स्ट्राइक को 70 पैरा कमांडों ने अंजाम दिया है. यहां उल्लेख कर दें […]
नयी दिल्ली : भारत ने एक और सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार म्यांमार सीमा के भीतर भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई की है और नगा आतंकी शिविर को ध्वस्त कर दिया है. खबरों की मानें तो इस सर्जिकल स्ट्राइक को 70 पैरा कमांडों ने अंजाम दिया है. यहां उल्लेख कर दें कि एक साल पहले भारतीय सेना ने पीओके के घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था.
Detailed statement attached pic.twitter.com/nbLYMLCqxQ
— EasternCommand_IA (@easterncomd) September 27, 2017
बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के करीब पौने पांच बजे नगा उग्रवादियों के कैम्प पर यह कार्रवाई की गयी. म्यांमार सीमा पर लांग्खू गांव में उग्रवादियों के कैंम्प पर जोरदार हमला किया गया है, जिसमें नगा उग्रवादियों को काफी नुकसान पहुंचा. यह जानकारी भारतीय सेना के ईस्टर्न कमांड की ओर से दी गयी. सेना का कोई भी जवान इस कार्रवाई में घायल नहीं हुआ है.
हालांकि सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है पर यह जरूर कहा कि मुठभेड़ सुबह तड़के करीब पौने पांच बजे हुई जिसमें एनएससीएन (के) कई उग्रवादी मारे गये और उग्रवादी संगठन के कई कैंम्प तबाह कर दिये गये.
विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा
Heavy casualties reportedly inflicted on NSCN(K) cadre. No casualties suffered by Indian Security Forces
— EasternCommand_IA (@easterncomd) September 27, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




