ePaper

सीमा पार जुटे हैं आतंकी, इधर आये तो ढाई फुट जमीन में गाड़ देंगे : सेना प्रमुख

Updated at : 25 Sep 2017 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
सीमा पार जुटे हैं आतंकी, इधर आये तो ढाई फुट जमीन में गाड़ देंगे : सेना प्रमुख

नयी दिल्ली : सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सोमवार देर रात सीमा पर आतंकी हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि भारतीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश होती रहेगी, क्‍योंकि सीमा पार आतंकवादियों के कैंप चल रहे हैं. लेकिन अगर वो (आतंकवादी) इधर आएंगे, तो हम […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सोमवार देर रात सीमा पर आतंकी हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि भारतीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश होती रहेगी, क्‍योंकि सीमा पार आतंकवादियों के कैंप चल रहे हैं.

लेकिन अगर वो (आतंकवादी) इधर आएंगे, तो हम उनको रिसीव करके ढाई फुट जमीन के नीचे भेजते रहेंगे. सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि सरहद के उस पार जो आतंकवादी हैं, वो तैयार बैठे हैं. हम भी उनके लिए इस तरफ तैयार बैठे हैं.

जाबाज सैनिकों पर लिखी गई किताब ‘इंडियाज मोस्ट फियरलेस’ के विमोचन के मौके पर आर्मी चीफ ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से हमारे दुश्मन समझ गए कि हम क्या कहना चाहते हैं. वे समझ गए हैं कि यह दोबारा जरूरत पड़ने पर फिर हो सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola