हनीप्रीत के पूर्व पति का खुलासा, राम रहीम ने आस्था की आड़ में करायी विश्वास की शादी

Updated:
विज्ञापन
हनीप्रीत के पूर्व पति का खुलासा, राम रहीम ने आस्था की आड़ में करायी विश्वास की शादी

नयी दिल्ली : गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद पुलिस के साथ आंख-मिचौली का खेल खेलने वाली हनीप्रीत के पति विश्वास गुप्ता ने शुक्रवार को एक के बाद एक कई खुलासे किये हैं. उन्होंने आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में इस बात का खुलासा किया है कि जेल में बंद गुरमीत राम रहीम ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद पुलिस के साथ आंख-मिचौली का खेल खेलने वाली हनीप्रीत के पति विश्वास गुप्ता ने शुक्रवार को एक के बाद एक कई खुलासे किये हैं. उन्होंने आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में इस बात का खुलासा किया है कि जेल में बंद गुरमीत राम रहीम ने आस्था की आड़ में उनकी शादी हनीप्रीत के साथ करा दी थी. उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि हनीप्रीत और राम रहीम का पहले से ही संबंध था. उन्होंने दावा किया कि हनीप्रीत राम रहीम की बेटी नहीं थी.

इसे भी पढ़ें : गुरमीत राम रहीम और उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के बीच ये रिश्ता क्या कहलाता है…?

विश्वास के मुताबिक शादी के बाद राम रहीम डेरा कर्मी को भेजकर उन्हें और हनीप्रती को डेरे में बुलाता था और फिर उनकी पत्नी यानी हनीप्रीत को अकेले अपनी गुफा में बुलाता था और इस बीच उसे बाहर डेरा समर्थकों के साथ बैठने को कहा जाता था.

विश्वास गुप्ता का कहना है कि उनका परिवार राम रहीम को बहुत मानता था, क्योंकि उनका परिवार राम रहीम से पहले सतनाम सिंह महाराज के भी भक्त थे. विश्वास के मुताबिक, एक दिन राम रहीम ने उनके पिता को बुलाकर कहा कि विश्वास की शादी करनी है और लड़की उन्होंने ढूढ़ ली है. परसो ही शादी है, क्योंकि परिवार बाबा का भक्त था, इसलिए उन्होंने शादी के लिए हां कर दी है और साल 1999 में उनकी प्रियंका तनेजा उर्फ हनीप्रीत से शादी हो गयी.

विश्वास गुप्ता के मुताबिक, जब राम रहीम से पहली बार मिला, तब मैं 13 साल का था. मेरा परिवार 50 साल से डेरे से जुड़ा था. मैं राम रहीम के साथ वीडियो गेम खेला करता था. राम रहीम जब प्रवचन करने लगा, तो हम उसके ह�� प्रवचन में जाते थे. मैं अपने पिता से ज्यादा राम रहीम पर भरोसा करता था.

विश्वास ने कहा कि 1999 में राम रहीम ने बिना लड़की दिखाये मेरी शादी तय कर दी. मुझे नहीं पता था कि मेरी शादी किससे हो रही है. बाद में पता चला कि लड़की हनीप्रीत है. बाबा मुझे अपने बेटे की तरह मानता था. राम रहीम ने कहा कि हनीप्रीत को हम बेटी मानते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola