मुंबई : निर्माणाधीन इमारत में लगी आग,छह की मौत, बुरी तरह से झुलसे आठ लोग

मुंबई : मुंबई की एक निर्माणाधीन इमारत में बीती रात आग लगने की वजह से छह लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार हादसे में 11 लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. आग लगने की […]
मुंबई : मुंबई की एक निर्माणाधीन इमारत में बीती रात आग लगने की वजह से छह लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार हादसे में 11 लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. आग लगने की जानकारी पुलिस ने दी है.
पुलिस ने बताया कि जुहु में किशोर कुमार गार्डन के निकट प्रार्थना इमारत में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने की वजह से आग लगी. घायलों में नौ पुरुष और दो महिलाएं हैं. उन्हें निकटतम, बीएमसी के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में से आठ की हालत नाजुक है.
VIDEO: मुंबई में 3 मंजिला इमारत ढही, 24 की मौत, फडणवीस ने लिया जायजा
मुंबई पुलिस की प्रवक्ता रश्मि करांदीकर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. पुलिस ने बताया कि पीडि़तों की पहचान नहीं हो सकी है क्योंकि उनके शव बुरी तरह से जल गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




