भाजपा के इस नेता ने कहा, मेरी स्थिति आडवाणी जैसी

Updated at : 28 Aug 2017 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के इस नेता ने कहा, मेरी स्थिति आडवाणी जैसी

मुंबई : पिछले साल भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर इस्तीफा देने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता एकनाथ खडसे ने कहा है कि उनकी स्थिति लाल कृष्ण आडवाणी जैसी है. अपने गृह नगर जलगांव में पार्टी की स्थानीय ईकाई के एक कार्यक्रम में खडसे ने कहा, ‘ ‘मुझे लगता है कि भाजपा में […]

विज्ञापन

मुंबई : पिछले साल भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर इस्तीफा देने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता एकनाथ खडसे ने कहा है कि उनकी स्थिति लाल कृष्ण आडवाणी जैसी है. अपने गृह नगर जलगांव में पार्टी की स्थानीय ईकाई के एक कार्यक्रम में खडसे ने कहा, ‘ ‘मुझे लगता है कि भाजपा में मेरी स्थिति हमारे राष्ट्रीय नेता लाल कृष्ण आडवाणी जैसी है. वरिष्ठ लोग सिर्फ दिशानिर्देश देने के लिए हैं जबकि नये लोगों (नेताओं) को काम करने का अवसर मिलेगा. ‘ ‘ उनके ऐसा कहने पर, उनके समर्थकों ने नारेबाजी की और मांग की कि जिला इकाई यह प्रस्ताव पारित करे कि खडसे को राज्य कैबिनेट में बहाल किया जाए. उन्होंने कहा, ‘ ‘मैंने कई साल पार्टी के लिए काम किया है और पार्टी को फलने फूलने में मदद की.

आडवाणी की मौजूदगी में रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति पद के लिए भरा नामांकन

आडवाणी ने राष्ट्रीय स्तर पर यही किया. लेकिन अब हम (यह परिपाटी) देख रहे हैं कि वरिष्ठ लोगों को दिशानिर्देश देना चाहिए जबकि नये लोगों को मौका मिलना चाहिए. ‘ ‘ वहां जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि हर कोई चाहता है कि खडसे कैबिनेट में आए लेकिन अदालत में उनके खिलाफ मामला चल रहा है. इसलिए हमें कुछ इंतजार करना होगा. गौरतलब है कि खडसे ने पिछले साल मंत्री पद से इस्तीफा दे दि
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola