प्रियंका गांधी डेंगू से पीड़ित, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
Updated at : 25 Aug 2017 3:41 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा डेंगू से पीड़ित हैं और उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भरती कराया गया है. इस बात की जानकारी आज अस्पताल प्रबंधन की ओर से दी गयी. अस्पताल की ओर से बताया गया कि प्रियंका गांधी को 23 तारीख को अस्पताल में भरती कराया […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा डेंगू से पीड़ित हैं और उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भरती कराया गया है. इस बात की जानकारी आज अस्पताल प्रबंधन की ओर से दी गयी.
अस्पताल की ओर से बताया गया कि प्रियंका गांधी को 23 तारीख को अस्पताल में भरती कराया गया है. वे डॉक्टर अरुप बासु की देखरेख में हैं.
शुरू में प्रियंका को थोड़ा बुखार था, बाद में जांच के दौरान डेंगू होने की पुष्टि हुई.उन्हें 23 तारीख को अस्पताल में भरती कराया गया था. अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर डीएस राणा ने इस बात की जानकारी दी.
प्रियंका की तबीयत के बारे में उन्होंने बताया कि प्रियंका के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में डेंगू के काफी मरीज देखे जा रहे हैं. अबतक यहां डेंगू के 657 मामले दर्ज हुए हैं, जिनका दिल्ली के अस्पतालों में इलाज हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




