रेप की शिकार दस वर्षीय बच्ची ने दिया एक बच्चे को जन्म

चंडीगढ़ : बलात्कार पीड़ित दस वर्षीय बच्ची ने आज यहां के एक सरकारी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया. लड़की की हालत स्थिर है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.गर्भपात की उसकी याचिका को उच्चतम न्यायालय ने पिछले दिनों खारिज कर दिया था. बलात्कार पीड़ित बच्ची के उपचार के लिए गठित एक समिति […]
चंडीगढ़ : बलात्कार पीड़ित दस वर्षीय बच्ची ने आज यहां के एक सरकारी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया. लड़की की हालत स्थिर है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.गर्भपात की उसकी याचिका को उच्चतम न्यायालय ने पिछले दिनों खारिज कर दिया था. बलात्कार पीड़ित बच्ची के उपचार के लिए गठित एक समिति के अध्यक्ष डॉ. दासारी हरीश ने कहा , ‘ ‘ नाबालिग लड़की ने आज सुबह सी-सेक्शन के जरिये बच्चे को जन्म दिया.
रेप पीड़िता को 10 लाख रुपये मुआवजा दे बिहार सरकार : सुप्रीम कोर्ट
नवजात का वजन 2.2 किलोग्राम है और उसे नियोनेटल आईसीयू में भर्ती किया गया है. जहां तक बच्ची की बात है, उसकी हालत स्थिर है और उसे अलग कमरे में रखा जायेगा.’ ‘ उन्होंने कहा कि बच्चे का वजन सामान्य से थोड़ा कम है.डॉ. दासारी ने बताया कि यह उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था थी. लेकिन सी-सेक्शन के दौरान कोई परेशानी नहीं आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










