ePaper

वेंकैया नायडू देश के 13वें उपराष्ट्रपति निर्वाचित, गोपाल कृष्ण गांधी को आधे से अधिक मतों से हराया

Updated at : 05 Aug 2017 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
वेंकैया नायडू देश के 13वें उपराष्ट्रपति निर्वाचित, गोपाल कृष्ण गांधी को आधे से अधिक मतों से हराया

नयी दिल्ली : एनडीए प्रत्याशी एम वेंकैया नायडू देश के अगले उप राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं. उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में वेंकैया ने दो तिहाई से अधिक वोट प्राप्त कर विपक्ष के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी को पराजित किया. वेंकैया नायडू को 516 वोट मिले, जबकि गोपाल कृष्ण गांधी को 244 वोट प्राप्त […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एनडीए प्रत्याशी एम वेंकैया नायडू देश के अगले उप राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं. उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में वेंकैया ने दो तिहाई से अधिक वोट प्राप्त कर विपक्ष के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी को पराजित किया. वेंकैया नायडू को 516 वोट मिले, जबकि गोपाल कृष्ण गांधी को 244 वोट प्राप्त हुए. चुनाव अधिकारी शमशेर के शरीफ ने इसकी जानकारी दी.

मतदान में 11 वोट अवैध पाये गये. दोनों सदनों के 785 सांसदों में से 14 सांसद वोट नहीं डाल पाये. नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा, ‘किसान पृष्ठभूमि से आने के मद्देनजर मैंने इसकी कल्पना नहीं की थी कि मैं यहां पहुंच सकूंगा. भारतीय राजनीति में कृषि को उपयुक्त आवाज नहीं मिल पायी है.’ उन्होंने कहा कि मैं कृतार्थ हूं. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी पार्टी नेताओं का समर्थन देने के लिए आभारी हूं. मैं उपराष्ट्रपति संस्था का उपयोग राष्ट्रपति के हाथ मजबूत बनाने के लिए करूंगा और उपरी सदन की मर्यादा को कायम रखूंगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर वेंकैया नायडू को बधाई दी. प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि वेंकैया नायडू उपराष्ट्रपति के रूप में पूरी लगन और समर्पण के भाव से राष्ट्र की सेवा करेंगे और राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे.

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए मतदान की समाप्ति पर शनिवार की शाम 98.21 प्रतिशत सांसदों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया. लोकसभा और राज्यसभा के कुल सदस्यों की संख्या (निर्वाचित और राज्यसभा के मनोनीत सदस्यों को मिलाकर) 790 है. न्यायिक आदेश के बाद भाजपा के एक लोकसभा सदस्य के मतदान पर रोक लगायी गयी है. शुरुआती मतदान करनेवालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एम वेंकैया नायडू तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ शामिल थे. आदित्यनाथ फिलहाल लोकसभा के सदस्य हैं. प्रधानमंत्री सुबह दस बजे मतदान कक्ष खुलने से पहले ही पंक्ति में आकर खड़े हो गये थे. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी पार्टी के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और सुष्मिता देव ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया. उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचित और मनोनीत दोनों तरह के सदस्य मतदान करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola