पाकिस्तान की गोलाबारी में घायल जेसीओ ने तोड़ा दम, नागरिक घायल

Updated at : 19 Jul 2017 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान की गोलाबारी में घायल जेसीओ ने तोड़ा दम, नागरिक घायल

जम्मू : जम्मू-कश्मीर में मंगलवारको पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल हुए जूनियर कमिशन ऑफिसर (जेसीओ) ने बुधवार को दम तोड़ दिया, वहीं पुंछ-राजौरी इलाके में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से बुधवार को फिर से संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना में एक नागरिक भी जख्मी हो गया. एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘पाकिस्तानी सेना […]

विज्ञापन

जम्मू : जम्मू-कश्मीर में मंगलवारको पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल हुए जूनियर कमिशन ऑफिसर (जेसीओ) ने बुधवार को दम तोड़ दिया, वहीं पुंछ-राजौरी इलाके में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से बुधवार को फिर से संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना में एक नागरिक भी जख्मी हो गया.

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सुबह पौने 12 बजे छोटे हथियारों, स्वचालित हथियारों से अकारण अंधाधुंध गोलीबारी और गोलाबारी शुरू कर दी.’ प्रवक्ता ने बताया कि सेना माकूल जवाब दे रही है. उन्होंने बताया, ‘नौशेरा सेक्टर में मंगलवारको पाकिस्तान के अकारण संघर्ष विराम उल्लंघन किये जाने की घटना में जेसीओ सूबेदार शशि कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. उनका कमांड अस्पताल उधमपुर में उपचार चल रहा था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.’ प्रवक्ता ने कहा कि देश शशि कुमार के बलिदान के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा. सैनिक हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के गालों गांव का रहनेवाले थे. उनके परिवार में पत्नी और बच्चे हैं.

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान को भारत का कड़ा संदेश, DGMO ने कहा-जवाबी कार्रवाई करना हमारा अधिकार

प्रवक्ता के मुताबिक शहीद सैनिक के शव को उनके पैतृक गांव भेजा जा रहा है. इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने सुबह तकरीबन आठ बजकर 45 मिनट से भिम्भर गली के नौशेरा सेक्टर में बिना उकसावे के भारतीय सेना की चौकियों पर गोलाबारी की. पाकिस्तान सेना राजौरी और पुंछ जिले के बालाकोट, धार, लम्बीबाडी, राजधानी, मानकोट, सैंडोट, शाहपुर, रवालकोट, गुलपुर में भी गोले दागे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा के पास स्थित सैंडोट बस्ती में गोले दागने की घटना में एक नागरिक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पिछले 24 घंटों में पाकिस्तान ने आठ बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है. इस महीने पाकिस्तान की ओर से दर्जनों बार की गयी संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं में सात सैनिकों समेत 10 लोगों की जान गयी है और 18 लोग घायल हुए हैं. नौशेरा के 3000 और मंजाकोट-राजधानी-पंजग्रैन-नैका के 5000 लोग सहित करीब 8000 से अधिक लोग पिछले दो दिनों में पाकिस्तान की ओर से गोले दागने की घटना से प्रभावित हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola