ePaper

भावुक हुए वेंकैया नायडू, कहा- मां की मृत्यु के बाद मैंने पार्टी को अपनी मां समझा

Updated at : 18 Jul 2017 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
भावुक हुए वेंकैया नायडू, कहा- मां की मृत्यु के बाद मैंने पार्टी को अपनी मां समझा

नयी दिल्ली : एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वेंकैया नायडू ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पार्टी के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली समेत एनडीए की कई पार्टियों के नेता मौजूद रहे. नामांकन के वक्त नायडू काफी भावुक दिखे. उपराष्ट्रपति चुनावः वाईएसआर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वेंकैया नायडू ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पार्टी के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली समेत एनडीए की कई पार्टियों के नेता मौजूद रहे. नामांकन के वक्त नायडू काफी भावुक दिखे.

उपराष्ट्रपति चुनावः वाईएसआर कांग्रेस ने एनडीए उम्मीदवार वेंकैया नायडू का समर्थन किया

नायडू ने नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बात की और कहा कि युवा काल में ही मेरी मां का निधन हो गया था और तब से पार्टी ने मां की तरह मुझे संभाला….उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए गर्व की बात है.

उपराष्ट्रपति चुनाव: आडवाणी और जोशी से आशीर्वाद लेने के बाद वेंकैया नायडू ने दाखिल किया नामांकन

नायडू ने कहा कि मेरा जीवन हमेशा से सार्वजनिक रहा है. हमेशा लोगों के साथ काम किया, उपराष्ट्रपति का काम इससे अलग होता है. उन्होंने नामांकन भरने के बाद उम्मीदवार बनाने के लिए भाजपा को और सहयोगी दलों को समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया.

उपराष्ट्रपति चुनाव : कांग्रेस का गेम प्लान, नीतीश को उनके ही सैद्धांतिक भंवर में घेरने की तैयारी

वेंकैया नायडू ने कहा कि मैं उपराष्ट्रपति के पद और राज्यसभा की गरिमा का ध्यान रखूंगा. मैं बहुत साधारण व्यक्ति हूं. एक सामान्य परिवार से आता हूं. यहां तक लोगों और भाजपा के कारण पहुंचा हूं. अपनी मां की मृत्यु के बाद मैंने पार्टी को अपनी मां समझा. संसदीय बैठक के बाद लिये गये फैसले को मानता हूं. अब पार्टी का सदस्य नहीं हूं. उन्होंने कहा कि उम्मीद करता हूं उपराष्ट्रपति के पद के साथ न्याय कर सकूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola