#World_population_day: जानिये, भारत के किन राज्यों की आबादी इन देशों से है अधिक...

संयुक्त राष्ट्र/ नयी दिल्लीः आज विश्व जनसंख्या दिवस है आैर दुनिया की आबादी तेजी से बढ़ रही है. अब दुनिया भर की आबादी सात अरब तक पहुंच चुकी है. करीब 1.3 अरब की आबादी के साथ चीन दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है. उसके बाद 1.2 अरब की आबादी के साथ […]
संयुक्त राष्ट्र/ नयी दिल्लीः आज विश्व जनसंख्या दिवस है आैर दुनिया की आबादी तेजी से बढ़ रही है. अब दुनिया भर की आबादी सात अरब तक पहुंच चुकी है. करीब 1.3 अरब की आबादी के साथ चीन दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है. उसके बाद 1.2 अरब की आबादी के साथ भारत दूसरे स्थान पर है. चौंकाने वाली बात यह है कि दुनिया में हर रोज साढ़े तीन लाख बच्चे पैदा होते हैं. एक आंकड़े के अनुसार, हर 20 मिनट करीब 3000 से अधिक बच्चे पैदा होते हैं. वर्ष 1960 में दुनिया की आबादी 3 अरब थी, 40 साल में यह दोगनी यानी 6 अरब हो गयी. इन सबके बीच चौंकाने वाली बात यह भी है कि हमारे देश भारत में कर्इ एेसे राज्य हैं, जहां की आबादी दुनिया के कर्इ देशों से अधिक है. इस रिपोर्ट के जरिये जानिये भारत के किस राज्य की आबादी किस देश से अधिक या फिर कम है…
इस खबर को भी पढ़ेंः जनसंख्या नियंत्रण को लेकर अभियान आज से
दुनिया के इन देशों की आबादी भारत के निम्नलिखित राज्यों से है कम
हरियाणाः 2,53,51,462
आॅस्ट्रेलियाः 2,23,40,024
बिहारः 3,29,86,134
फिलीपींसः 9,45,01,230
पश्चिम बंगालः 9,12,76,116
मिस्रः 8,37,87,630
गुजरातः 6,04,39,692
इटलीः 5,93,79,450
केरलः 3,34,06,061
मोरक्कोः 3,25,31,960
राजस्थानः 6,85,78,437
थार्इलैंडः 6,69,02,960
असमः 3,12,05,576
वेनेजुएलाः 2,94,27,630
छत्तीसगढ़ः 2,55,45,198
उत्तर कोरियाः 2,46,31,360
उत्तराखंडः 1,00,86,292
स्वीडनः 94,49,210
मेघायलः 29,66,889
मंगोलियाः 27,59,070
अरुणाचल प्रदेशः 13,83,727
माॅरीशसः 12,62,605
इस साल की थीम है फैमिली प्लानिंग
इंपावरिग पीपल, डेवलपिंग नेशंस. यह थीम 11 जुलाई को लंदन में होने वाले जनसंख्या नियोजन सम्मेलन के आधार पर चुनी गयी है. इसका मकसद 2020 तक 12 करोड़ महिलाओं को ऐच्छिक रूप से जनसंख्या नियोजन के प्रयासों का हिस्सा बनाना है. गौरतलब है कि वर्ष 1000 में दुनिया की आबादी 40 करोड़ थी, जो यह 1750 र्इस्वी में यह 80 करोड़ हुई और 1927 में दुनिया में दो अरब लोग हो गये. 1960 में वैश्विक आबादी ने 3 अरब का आंकड़ा पार किया और 2000 में ये दोगुनी होकर 6 अरब हो गयी. संयुक्त राष्ट्र के एक सर्वे के मुताबिक, 2023 तक वैश्विक आबादी 8 अरब हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




