ePaper

अतिउत्साहित थे युवक, लेने लगे सेल्फी तो पलट गयी नाव, दो की पानी में डूबकर मौत

Updated at : 10 Jul 2017 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
अतिउत्साहित थे युवक, लेने लगे सेल्फी तो पलट गयी नाव, दो की पानी में डूबकर मौत

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में बड़ा हादसा हो गया है जिसमें दो लोगों की जान चली गयी. जानकारी के अनुसार नागपुर के पास वेना डैम में नांव पलटने से दो लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि ये हादसा सेल्फी लेने की वजह से हुआ है. ये युवक एक दोस्त के जन्मदिन […]

विज्ञापन

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में बड़ा हादसा हो गया है जिसमें दो लोगों की जान चली गयी. जानकारी के अनुसार नागपुर के पास वेना डैम में नांव पलटने से दो लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि ये हादसा सेल्फी लेने की वजह से हुआ है. ये युवक एक दोस्त के जन्मदिन पर एकत्रित हुए थे और नौका विहार का मजा ले रहे थे.

सेल्‍फी लेने के चक्‍कर में दो ने गंवाई जान

न्यूज चैनल्स में हादसे को लेकर एक वीडियो दिखाया जा रहा है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि युवक पूरे मस्ती के मूड में हैं और नाव के एक ओर जाकर सेल्फी ले रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं. वीडियो बनाकर इन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि जो हमारे साथ नहीं आए वे मिस कर गये…

खबरों की मानें तो नाव में सवार युवक सेल्फी लेने की होड़ में एक ओर हो गये जिसकी वजह से नाव का बैलेंस बिगड़ गया और वह पलट गयी. अब तक दो लोगों के शव बरामद कर लिए गये हैं. वहीं, प्रशासन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

नेशनल कैमरा डे : वाह से आह तक, मोबाइल ने बदली कैमरे की सूरत

बताया जा रहा है कि नाव पर 11 लोग सवार थे, जिसमें से तीन लोगों को बचा लिया गया है. जबकि दो लोगों की मौत हो गयी है. फिलहाल अन्य युवकों के शवों को ढूंढ़ने का काम चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola