बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चार की झुलस कर मौत

Updated at : 07 Jul 2017 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चार की झुलस कर मौत

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के सीमापुरी इलाके में शुक्रवार तड़के एक घर में आग लग जाने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी. यह जानकारी दिल्ली अग्निशमन सेवा के सूत्रों ने दी. वहीं, पुलिस ने बताया कि आग तड़के करीब तीन बजे लगी और इस पर एक घंटे में काबू […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के सीमापुरी इलाके में शुक्रवार तड़के एक घर में आग लग जाने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी. यह जानकारी दिल्ली अग्निशमन सेवा के सूत्रों ने दी.

वहीं, पुलिस ने बताया कि आग तड़के करीब तीन बजे लगी और इस पर एक घंटे में काबू पाया जा सका. इसने बताया कि बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी और फिर यह घर में फैल गयी.

पुलिस ने बताया कि दमकल कर्मियों ने मकान से पांच लोगों को बाहर निकाला जिनमें से चार को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. उनकी मौत दम घुटने से हुई.

मृतकों की पहचान संजय वर्मा (40), उसके पिता विजय वर्मा (63), उसके बच्चों हर्षू (12) तथा चीकू (4) के रुप में हुई है. उन्होंने बताया कि संजय वर्मा की पत्नी मोना (34) का जीटीबी अस्पताल में उपचार चल रहा है. वह 40 प्रतिशत झुलस गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola