ePaper

बोली शिवसेना- गोरक्षा करने वाले लोग कल तक थे हिंदू, लेकिन वे आज बन गये हैं हत्यारे

Updated at : 04 Jul 2017 2:04 PM (IST)
विज्ञापन
बोली शिवसेना- गोरक्षा करने वाले लोग कल तक थे हिंदू, लेकिन वे आज बन गये हैं हत्यारे

मुंबई : शिवसेना ने गोरक्षा के नाम पर लोगों की जान लिये जाने को हिंदुत्व के खिलाफ बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वह गोमांस पर एक राष्ट्रीय नीति पेश करें. भाजपा शासित झारखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में गोरक्षा के नाम पर लोगों को पीट-पीट कर मार डालने […]

विज्ञापन

मुंबई : शिवसेना ने गोरक्षा के नाम पर लोगों की जान लिये जाने को हिंदुत्व के खिलाफ बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वह गोमांस पर एक राष्ट्रीय नीति पेश करें. भाजपा शासित झारखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में गोरक्षा के नाम पर लोगों को पीट-पीट कर मार डालने की कई घटनाएं सामने आयी हैं जिनके कारण विरोध प्रदर्शन हुए हैं.

रामगढ़ में भीड़ की हिंसा पर पढ़िये ग्राऊंड जीरो रिपोर्ट, क्या थे हालात और कितना था गुस्सा?

शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपे एक सम्पादकीय में कहा गया, ‘ ‘गोमांस का मामला खाने की आदतों, कारोबार एवं रोजगार से जुड़ा है, इसलिए इस मामले पर एक राष्ट्रीय नीति होनी चाहिए.’ ‘ पार्टी ने कहा, ‘ ‘गोरक्षा करने वाले लोग कल तक हिंदू थे लेकिन वे आज हत्यारे बन गए हैं. ‘ ‘ मोदी ने गोरक्षा के नाम पर लोगों की हत्या करने वाले स्वयंभू गोरक्षकों को पिछले सप्ताह एक कड़ा संदेश दिया था कि गाय की रक्षा के नाम पर लोगों की हत्या करना स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने चेतावनी दी थी कि किसी को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. ‘ ‘

भीड़ की हिंसा का शिकार अलीमुद्दीन सुपुर्द-ए-खाक, रामगढ़ में हालात सामान्य, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

शिवसेना ने कहा, ‘ ‘हम इस मामले पर प्रधानमंत्री के अपनाए रुख का स्वागत करते हैं. किसी को भी गोरक्षा के नाम पर कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं। लोगों की हत्या करना हिंदुत्व के सिद्धांत के विपरीत है. ‘ ‘ समाचार पत्र में कहा गया है, ‘ ‘हम हिंदुत्व को स्पष्ट रुप से परिभाषित करने के लिए उनका (मोदी) धन्यवाद करते हैं. उन्हें अब गोमांस पर एक राष्ट्रीय नीति पेश करनी चाहिए ताकि तनाव कम हो सके.’ ‘

एक ओर मोदी साबरमती में गोरक्षकों को चेता रहे थे, दूसरी ओर रामगढ़ में लोगों की पिटाई से एक की मौत

गौर हो कि गोहत्या या गोमांस खाने के संदिग्धों की लोगों की भीड द्वारा पीट-पीट कर हत्या करने के मामलों के कारण आलोचनाएं झेल रहे भाजपा प्रमुख अमित शाह ने हाल में इस प्रकार की घटनाओं को ‘ ‘गंभीर ‘ ‘ करार दिया था लेकिन उन्होंने दावा किया था कि भीड़ द्वारा हत्या की घटनाएं राजग सरकार के तीन साल के कार्यकाल की तुलना में पहले की सरकारों में अधिक हुई थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola