ePaper

भारतीय-चीनी सेना के बीच जारी तनाव के मद्देनजर आज सिक्किम जाएंगे सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत

Updated at : 29 Jun 2017 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
भारतीय-चीनी सेना के बीच जारी तनाव के मद्देनजर आज सिक्किम जाएंगे सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत

नयी दिल्ली: सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत गुरुवार को सिक्किम जाएंगे जहां भारतीय और चीनी सेना के बीच तनाव जारी है. चीनी सेना ने हाल ही में सिक्किम सेक्टर में घुसने की कोशिश की जिसके बाद भारतीय जवानों से हाथापाई हुई. इस दौरान चीन के सैनिकों ने भारत के 2 बंकर भी तोड़ दिये. चीनी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत गुरुवार को सिक्किम जाएंगे जहां भारतीय और चीनी सेना के बीच तनाव जारी है. चीनी सेना ने हाल ही में सिक्किम सेक्टर में घुसने की कोशिश की जिसके बाद भारतीय जवानों से हाथापाई हुई. इस दौरान चीन के सैनिकों ने भारत के 2 बंकर भी तोड़ दिये. चीनी सैनिकों को रोकने के लिए भारतीय सैनिकों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी.

पढ़ें, कश्मीर में ‘डर्टी वॉर’ को लेकर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने क्या कहा…

सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच गतिरोध की पृष्ठभूमि में सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत राज्य का दौरा करेंगे. सेना प्रमुख ऑपरेशन संबंधी मुद्दों का जायजा लेंगे और सीमावर्ती राज्य स्थित बल के मुख्यालय में शीर्ष कमांडर से बातचीत करेंगे.

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को लेखक ने बताया जनरल डायर, तो सोशल मीडिया पर छिड़ी जोरदार बहस

सिक्किम के सुदूर इलाके में इस महीने की शुरूआत में भारतीय सैनिकों एवं चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी में टकराव के बाद दोनों सेनाओं के मध्य बढते तनाव के बीच जनरल रावत राज्य के दौरे पर होंगे. हालांकि आधिकारिक सूत्रों ने जनरल रावत की यात्रा को नियमित कार्यक्रम का हिस्सा बताया है. अपनी दो दिन की यात्रा के दौरान जनरल रावत पूर्वोत्तर के विभिन्न गठन मुख्यालयों का दौरा करेंगे और क्षेत्र में ऑपरेशन संबंधी मामलों की समीक्षा करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola