ePaper

VIDEO : ...जब भाजपा राष्‍ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गाये कई गाने

Updated at : 22 Jun 2017 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : ...जब भाजपा राष्‍ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गाये कई गाने

नयी दिल्‍ली : 21 जून को विश्‍व योग दिवस के रूप में जाना जाता है, लेकिन इसी दिन विश्‍व संगीत दिवस भी मनाया जाता है. भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विजयवर्गीय विश्‍व संगीत दिवस पर आयोजित एक समारोह में गाने गा […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : 21 जून को विश्‍व योग दिवस के रूप में जाना जाता है, लेकिन इसी दिन विश्‍व संगीत दिवस भी मनाया जाता है. भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विजयवर्गीय विश्‍व संगीत दिवस पर आयोजित एक समारोह में गाने गा रहे हैं.

इंदौर में मैराथन म्यूजिक कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया, जो कि बुधवार को सुबह छह बजे से शुरू होकर गुरुवार सुबह छह बजे तक चला. इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देने से भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी अपने आपको नहीं रोक सके. संगीत दिवस के अवसर पर इंदौर के संगीत प्रेमी एक छत के नीचे आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे.

गाने का शौक रखने वाले बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक के बाद एक कई गाने गाये. उन्‍होंने काफी सुरीले अंदाज में मोहम्‍मद रफी और मुकेश के गाने गाकर लोगों को खूब अनंदित किया. उन्होंने एकल गाने के साथ-साथ युगल गाने भी गाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola