किसानों को एकजुट करने मंदसौर जा रहे थे हार्दिक पटेल, नीमच में किये गये गिरफ्तार, कल शिवराज का होगा दौरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2017 12:25 PM
नयी दिल्लीः पिछले सप्ताह पुलिस की गोलीबारी में मारे गये किसानों के परिजन से मिलने के लिए मंदसौर जाते समय पाटीदार आंदोलन के नेता हादर्कि पटेल को मंगलवार को नीमच जिले में गिरफ्तार कर लिया गया. शहर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान ने कहा कि किसी भी संज्ञेय अपराध को होने से रोकने के लिए […]
नयी दिल्लीः पिछले सप्ताह पुलिस की गोलीबारी में मारे गये किसानों के परिजन से मिलने के लिए मंदसौर जाते समय पाटीदार आंदोलन के नेता हादर्कि पटेल को मंगलवार को नीमच जिले में गिरफ्तार कर लिया गया. शहर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान ने कहा कि किसी भी संज्ञेय अपराध को होने से रोकने के लिए पटेल को नीमच के नयागांव से गिरफ्तार किया गया. दीवान ने कहा कि पाटीदार आंदोलन के नेता हादर्कि पटेल जनता दल यूनाइटेड के नेता अखिलेश कटियार के साथ जा रहे थे. उनके साथ कटियार को भी गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, बाद में दोनों को ही जमानत पर छोड़ दिया गया और पुलिस के वाहनों में बैठाकर मध्यप्रदेश से बाहर भेज दिया गया. उधर, कहा यह भी जा रहा है कि उपवास के दौरान किसानों के साथ हुर्इ बातचीत के बाद के माहौल का जायजा लेने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बुधवार को मंदसौर का दौरा करेंगे.
इस खबर को भी पढ़ियेः MP के होम मिनिस्टर ने माना, पुलिस की गोलियों से मंदसौर में हुर्इ पांच किसानों की मौत
पटेल को मंदसौर जाते समय बीच से ही उठा लिया गया था. वह ऋणमाफी और अन्य मांगों के मुद्दे पर उपजे कृषि संबंधी तनाव के दौरान पुलिस की गोलीबारी में मारे गये किसानों के परिजन से मिलने और संकटग्रस्त किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए वहां जा रहे थे. गिरफ्तार किये जाने पर पटेल ने अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए कहा कि मैं आतंकी नहीं हूं.मैं लाहौर से नहीं आया. मैं एक भारतीय नागरिक हूं और मुझे देश में कहीं भी जाने का अधिकार है. उन्होंने केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि 50 करोड़ किसान भगवा पार्टी के खिलाफ एकजुट हो गये हैं. एक जून को मध्यप्रदेश में किसानों का आंदोलन शुरू हुआ था और छह जून को इसने हिंसक रूप धारण कर लिया था. उस दौरान मंदसौर में पुलिस की गोलीबारी में पांच लोग मारे गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










