भारत के इस गांव में लहरायेगा ट्रंप का परचम

Updated at : 13 Jun 2017 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
भारत के इस गांव में लहरायेगा ट्रंप का परचम

नयी दिल्ली/वाशिंगटन : भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने के प्रयासों के तहत सामाजिक कार्यकर्ता एवं सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिन्देश्वर पाठक ने एक भारतीय गांव का नाम अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखने की घोषणा की है. सुलभ इंटरनेशनल के प्रमुख पाठक ने एक समारोह में कहा, मैं भारत के एक गांव […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/वाशिंगटन : भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने के प्रयासों के तहत सामाजिक कार्यकर्ता एवं सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिन्देश्वर पाठक ने एक भारतीय गांव का नाम अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखने की घोषणा की है.

सुलभ इंटरनेशनल के प्रमुख पाठक ने एक समारोह में कहा, मैं भारत के एक गांव का नाम ट्रंप विलेजे रखने की घोषणा करता हूं. यह गांव राजस्थान के मेवात क्षेत्र में बसाया जा रहा है.

मोदी की अमेरिका यात्रा, राष्ट्रपति ट्रंप के साथ 26 को होगी वार्ता

उन्होंने कहा कि यह भारत और अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम है. स्थानीय समुदाय और राजनेताओं को प्रस्तुतिकरण देते समय पाठक ने कहा कि वह बड़े पैमाने पर लोगों को सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध कराने और मनुष्यों द्वारा मैला ढोने की प्रथा का अंत करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने अपने भाषण में भारतीय अमेरिकी समुदाय से भारत में स्वच्छता और सफाई का लक्ष्य हासिल करने में मदद करने की अपील की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola