शर्मनाक! बेटी के शव को ले जाने के लिए परिवार ने अस्पताल को दी 3 हजार रुपये घूस, देखें वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2017 12:13 PM
undefined कोयंबटूर : इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर तमिलनाडु के कोयबंटूर से आ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां मुर्दाघर से शव निकालने के लिए रिश्वत मांगी गयी. मृतक के परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी के शव को अस्पताल से बाहर लाने के लिए 3 हजार रुपये की रिश्वत मांगी […]
undefined
कोयंबटूर : इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर तमिलनाडु के कोयबंटूर से आ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां मुर्दाघर से शव निकालने के लिए रिश्वत मांगी गयी. मृतक के परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी के शव को अस्पताल से बाहर लाने के लिए 3 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गयी.
यही नहीं परिवार ने अस्पताल पर यह भी आरोप लगाया है कि पैसे देने के बाद भी उनको ऐसी एंबुलेंस मुहैया करायी गयी जिसमें शव को रखने के लिए फ्रीजर तक मौजूद नहीं था. बताया जा रहा है कि 17 साल की भाग्यश्री की सही उपचार न मिलने की वजह से मौत हो गयी. भाग्यश्री वजन कम करने की दवाइयों का सेवन कर रही थी.
खबरों की माने तो दवाइयां खाने के बाद वो बेसुध हो गयी और उसकी मौत हो गयी. इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए कोयबंटूर के एक अस्पताल में भेजा गया जहां शव परिवार को तबतक नहीं दिया गया जबतक उन्होंने 3 हजार रुपये नहीं दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










