शिवसेना ने भाजपा को दी चेतावनी, कहा-मध्यावधि चुनाव से बचना है, तो किसानों का कर्ज करना होगा पूरी तरह से माफ

Published at :10 Jun 2017 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
शिवसेना ने भाजपा को दी चेतावनी, कहा-मध्यावधि चुनाव से बचना है, तो किसानों का कर्ज करना होगा पूरी तरह से माफ

मुंबई: केंद्र और महाराष्ट्र की भाजपा की अगुआई वाली सरकारों में गठबंधन सहयोगी के तौर पर शामिल शिवसेना ने भाजपा से कहा कि यदि वह राज्य में मध्यावधि चुनाव से बचना चाहती है, तो किसानों का कर्ज पूरी तरह माफ करने की घोषणा करे. शिवसेना ने यह रुख ऐसे समय में अपनाया है, जब देवेंद्र […]

विज्ञापन

मुंबई: केंद्र और महाराष्ट्र की भाजपा की अगुआई वाली सरकारों में गठबंधन सहयोगी के तौर पर शामिल शिवसेना ने भाजपा से कहा कि यदि वह राज्य में मध्यावधि चुनाव से बचना चाहती है, तो किसानों का कर्ज पूरी तरह माफ करने की घोषणा करे. शिवसेना ने यह रुख ऐसे समय में अपनाया है, जब देवेंद्र फडणवीस सरकार किसानों के प्रदर्शन के कारण आलोचनाओं से घिरी है. इस बीच ऐसी खबरें भी आयी हैं कि भाजपा समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने पर भी विचार कर रही है. महाराष्ट्र में भाजपा की अगुआई वाली एनडीए सरकार अक्तूबर 2014 में बनी थी.

इस खबर को भी पढ़ियेः शिवसेना ने मोदी सरकार को चेताया, किसानों की वेदना भाजपा के लिए बनेगी तबाही का कारण

हालांकि, महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने किसानों के प्रदर्शन के बीच छोटे और सीमांत किसानों का कर्ज माफी का ऐलान किया था, लेकिन शिवसेना किसानों का कर्ज पूरी तरह माफ करने की मांग कर रही है. शिवसेना सांसद संजय राउत ने आज एक मराठी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि यदि पार्टी सत्ता छोड़ देती है, तो उस पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

राउत ने कहा कि हम कुछ नहीं गंवायेंगे और यदि हम सत्ता छोड़ भी दें तो हम पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. मध्यावधि चुनाव की सूरत में हम भाजपा से बेहतर तरीके से तैयार हैं. यदि सरकार इससे बचना चाहती है, तो उसे किसानों का कर्ज तत्काल पूरी तरह माफ कर देना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola