ePaper

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की जीत की राह हुई आसान, कई और दलों का मिल सकता है समर्थन

Updated at : 09 Jun 2017 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की जीत की राह हुई आसान, कई और दलों का मिल सकता है समर्थन

नयी दिल्लीः राष्ट्रपति चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाईवाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन (एनडीए) की जीत का रास्ता साफ हो गया है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में मिली बंपर जीत के बाद एनडीए पहले से ही विपक्ष पर भारी थी. अब दक्षिण की पार्टियों एआइएडीएमके, टीआरएस और वाइएसआर कांग्रेस का समर्थन मिलने के बाद […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः राष्ट्रपति चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाईवाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन (एनडीए) की जीत का रास्ता साफ हो गया है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में मिली बंपर जीत के बाद एनडीए पहले से ही विपक्ष पर भारी थी. अब दक्षिण की पार्टियों एआइएडीएमके, टीआरएस और वाइएसआर कांग्रेस का समर्थन मिलने के बाद उसकी राह और भी आसान हो गयी है.

विपक्ष के पास कुल 48.53 फीसदी वोट थे, जो एनडीए के 48.64 फीसदी से कुछ ही कम है. लेकिन, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के तीन दलों का समर्थन मिलने के बाद एनडीए बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकल गया है.

राष्ट्रपति चुनाव 2017 : मोदी-शाह के धोबियापछाड़ से विपक्ष चित्त, एकजुट होने से पहले ही हारा

वर्ष 2012 के राष्ट्रपति चुनावों में भी ऐसे ही हालात उत्पन्न हुए थे. अंतिम समय में कई दलों ने सरकार के उम्मीदवार के पक्ष में पाला बदल लिया था. इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है.

मत मूल्यों की बात करें, तो एनडीए के पास पहले से ही 5,37,683 मत हैं, जो यूपीए के कुल मत 3,91,739 से 1,45,944 मत अधिक है. वाइएसआर कांग्रेस ने एनडीए को समर्थन देने की घोषणा कर दी है. उसके कुल मतों का मूल्य 16,848 है.

राष्ट्रपति चुनाव : शिवसेना छोड़ सकती है भाजपा का साथ, संघ प्रमुख के नाम पर जोर

यदि एआइएडीएमके और टीआरएस भी एनडीए के पक्ष में आ जाये, तो भाजपा के उम्मीदवार की जीत पक्की है. एआइएडीएमके के 59,224 और टीआरएस के 22,048 मत हैं. सभी वोटों को मिला दें, तो एनडीए का कुल वोट शेयर 6,35,903 हो जायेगा, जो बहुमत के आंकड़े से 86,461 मत अधिक हैं.

एनडीए में शामिल शिव सेना के बगावती तेवर को देखते हुए भाजपा ने भाजपा ने जदयू, बीजद समेत कई अन्य क्षेत्रीय दलों को भी अपने पक्ष में करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. यदि पार्टी इन दलों को एनडीए प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए तैयार कर लेती है, तो कुछ दल जो अभी विपक्ष के साथ एकजुटता दिखा रहे हैं.

राष्ट्रपति चुनाव 2017 : मोदी-शाह के धोबियापछाड़ से विपक्ष चित्त, एकजुट होने से पहले ही हारा

ऐसे में शिव सेना का विरोध बेकार हो जायेगा और हो सकता है कि यूपीए के कई घटक दल एनडीए के उम्मीदवार को अपना समर्थन दे दें, जैसा कि वर्ष 2012 के चुनाव में हुआ था.

बहरहाल,लोकसभा के 543 और राज्यसभा के प्रत्येक सांसद के वोट का मूल्य 708 है. देशभर के 4,120 विधायकों और 776 सांसदों को मिलाकर चुनाव मंडल बनता है. उनके मतों का कुल मूल्य 10,98,882 बनता है. किसी भी प्रत्याशी को जीतने के लिए 5,49,442 मतों की जरूरत होती है.

आंकड़ों में देखें, एनडीए, यूपीए और दोनों गंठबंधनों से बाहर के दलों के पास कितने वोट हैं.

भाजपा के पक्ष में

पार्टियां
विधायकों की संख्या
सांसदों की संख्याविधानसभाअों के कुल मतसंसद के कुल मतकुल मतमत प्रतिशत
कुल
4,114
784
5,49,4745,55,07211,04,546100
भाजपा1,3523382,02,8132,39,3044,42,11740.03
टीडीपी1052215,54015,57631,1162.82
शिव सेना632111,02514,86825,8932.34
शिरोमणि अकाली दल1571,7404,9566,6960.61
नामित सदस्य0805,6645,6640.51
लोजपा465374,2484,7670.43
पीडीपी2832,0162,1244,1400.37
रालोसपा335192,1242,6430.24
बीपीएफ1211,3927082,1000.19
एनपीएफ4224141,4161,8300.16
एजीपी1401,62401,6240.15
एसडीएफ2221541,4161,5700.14
अकाली दल921,8721,4163,2880.29
एनपीपी611067088140.07
आजसू5088008800.08
एसडब्ल्यूपी0107087080.06
आरपीआइ0107087080.06
एसबीएसपी4083208320.07
एमजीपी30600600.005
जीएफपी30600600.005
हम1017301730.01
कुल मत1,6914182,41,7572,95,9445,37,68348.64

कांग्रेस के साथियों का लेखा-जोखा

पार्टियां
विधायकों की संख्या
सांसदों की संख्याविधानसभाअों के कुल मतसंसद के कुल मतकुल मतमत प्रतिशत
कांग्रेस84110487,84673,6321,61,47814.62
तृणमूल कांग्रेस2184531,98731,86063,8475.78
समाजवादी पार्टी47239,77616,28426,0602.36
माकपा1401715,03312,03627,0695.78
बसपा1963,9524,2488,2002.36
जदयू731212,4398,49620,9352.45
राजद80713,8404,95618,7960.74
द्रमुक90415,5202,83218,3521.89
राकांपा53118,0697,78815,8571.70
जेडीएस4335.6962,1247,8201.66
झामुमो1732,9922,1245,1161.44
भाकपा2323.2851,4164,7010.43
आइयूएमएल1922,9122,1244,3280.39
एयूडीएफ1331,5082,1243,6320.33
एआइएमआइएम911,3867082,0940.19
जेवीएम2035203520.03
रालोद1020802080.02
आरएसपी4062806280.06
नेशनल काॅन्फ्रेंस1511,0807081,7880.16
फारवर्ड ब्लाॅक2030203020.03
भाकपा माले1017601760.02
कुल मत1,7102442,18,9871,73,4603,91,73935.47

अन्य दलों का गणित

पार्टियां
विधायकों की संख्या
सांसदों की संख्याविधानसभाअों के कुल मतसंसद के कुल मतकुल मतमत प्रतिशत
एआइएडीएमके1395023,82435,40059,2245.36
बीजद1172817,43315,57632,8922.98
टीआरएस821412,1369,91222,0481.99
वाइएसआर कांग्रेस66109,7687,08016,8481.53
आम आदमी पार्टी8746,2062,8329,0380.82
इनेलोद1932,1282,1244,2520,38
कुल मत51010971,49572,9241,44,30213.06

स्रोतः ये आंकड़े अलग-अलग वेबसाइटों से लिये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola