सपा विधायक अबू आजमी का भतीजा गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने मादक द्रव्य गिरोह का किया पर्दाफाश

नयी दिल्ली : समाजवादी पार्टी के मुंबई से विधायक अबू आजमी के एक भतीजे सहित चार लोगों को दिल्ली से विदेशों में मादक द्रव्य की तस्करी में कथित तौर पर संलिप्त होने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने पांच किलोग्राम नशीला पदार्थ ‘आइस’ भी जब्त किया, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार […]
नयी दिल्ली : समाजवादी पार्टी के मुंबई से विधायक अबू आजमी के एक भतीजे सहित चार लोगों को दिल्ली से विदेशों में मादक द्रव्य की तस्करी में कथित तौर पर संलिप्त होने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने पांच किलोग्राम नशीला पदार्थ ‘आइस’ भी जब्त किया, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच करोड़ रुपये बतायी जा रही है.
पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने बताया कि गिरोह का सरगना कैलाश राजपूत है, जो कि दुबई में रहता है और वहां से मादक द्रव्य के कारोबार को नियंत्रित करता है. आजमी के 43 वर्षीय भतीजे अबू असलम कासिम काजमी उर्फ असलम, राजपूत का दायां हाथ है. असलम को मंगलवारको मुंबई से गिरफ्तार किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




