बेस्ट CNG कार की है तलाश? Maruti Suzuki FRONX हो सकती है बेस्ट चॉइस, जानें फीचर्स और माइलेज

Updated:
विज्ञापन
Maruti Suzuki Fronx (Image Credit: Maruti Nexa)

Maruti Suzuki Fronx (Image Credit: Maruti Nexa)

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स सीएनजी, माइलेज और परफॉरमेंस का शानदार कॉम्बीनेशन है. यह आर्टिकल इसके फीचर्स, इंजन स्पेसिफिकेशन्स और कीमत पर पूरी जानकारी देता है. जानें क्यों यह आपके लिए बेस्ट सीएनजी कार हो सकती है.

विज्ञापन

वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की सीएनजी वेरिएंट्स देश में काफी पॉपुलर हैं और इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह कारों में मिलने वाली माइलेज है. अगर आपको भी एक बेस्ट CNG कार की तलाश है, तो Maruti Suzuki FRONX आपके लिए बढ़िया ऑप्शन बन सकती है. सीएनजी किट के साथ आने वाली यह गाड़ी दमदार परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है. इस आर्टिकल में हम आपको इसी से जुड़ी सारी चीजों के बारे में पूरी जानकारी देंगे. आपको यह बताएंगे, कि क्यों यह कार सीएनजी वेरिएंट्स में बेस्ट हो सकती है. इसमें मिलने वाले फीचर्स और माइलेज के बारे में भी पूरी जानकारी देंगे. 

Maruti Suzuki FRONX का इंजन और माइलेज 

कोई भी कार का माइलेज उसमें लगने वाले इंजन की परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है. मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स सीएनजी दो वेरिएंट्स (Delta एंड Sigma) में उपलब्ध है. डेल्टा सीएनजी में 1197 सीसी का 1.2 लीटर ड्यूअल, 4 सिलेंडर जेट ड्यूअल VVT इंजन मिलता है, जो 76.43 bhp पावर और 98.5 nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह 5-स्पीड गियरबॉक्स और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है. वहीं, सिग्मा सीएनजी में सेम इंजन ऑप्शन आपको मिलेगा. इसके अलावा माइलेज के मामले में मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स डेल्टा सीएनजी सबसे आगे है. कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, दोनों मॉडलों का माइलेज 28.51 km/kg है.

Maruti Suzuki FRONX में क्या फीचर्स मिलते हैं?

एक्सटीरियर: रुफ स्पॉइलर, स्किड प्लेट (फ्रंट एंड रियर), हैलोजन हेडलैम्पस, टर्न इंडिकेटर के साथ OVRM, एंटीना, स्टील व्हील्स और फुल व्हील कवर.

इंटीरियर: ड्यूअल टोन इंटीरियर, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, रियर सीट एडजस्टेबल हेडरेस्ट और रियर पार्सल ट्रे.

सेफ्टी: 6 एयरबैग ड्राइवर एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड कंट्रोल, सीट बेल्ट रिमाइंडर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स, रिजर्व पार्किंग सेंसर, रियर विंडो डिफॉगर, फ्रंट वेंटीलेटेड डिस्क ब्रेक, LED इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और स्पेयर अलॉय व्हील्स.

कंफर्ट एंड सुविधा: एयर कंडीशनर, रिमोट कीलेस एंट्री, फ्रंट एंड रियर पावर विंडो,  इलेक्ट्रिकली फोर्डेबल ORVM, स्टिरिंग माउंटेड ऑडीयो कंट्रोल, ऑटो अप/डाउन पावर विंडो, गियर शिफ्ट इन्डिकेटर, वायरलेस चार्जर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल.

इंफोटेनमेंट: 17.78 सेंटीमीटर एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले, स्टिरिंग माउंटेड कंट्रोल (ऑडीयो एंड ब्लूटूथ) और मीडिया रिसीवर (AM/FM/Bluetooth)

ऑडीयो एंड इंटरटेनमेंट: 17.78 स्मार्टप्ले प्रो, ब्लूटूथ, 4 स्पीकर, यूएसबी कनेक्टिविटी/UAX और ओवर द एयर (OTA).

Maruti Suzuki FRONX की कीमत कितनी है?

यदि आप थोड़ा कम पैसा लगाकर यह कार लेना चाहते हैं, तो Maruti Suzuki Fronx Sigma CNG आपके लिए बेहतर होगा. इसकी स्टार्टिंग एक्स शोरूम (दिल्ली) प्राइस 7,86,400 रुपए हैं. इसके अलावा आपकी इच्छा और बढ़िया ऑप्शन चुनने का है, तो Maruti Suzuki Fronx Delta CNG को घर ला सकते हैं, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8,66,400 रुपए है. 

ये भी पढ़ें: ₹25,000 में बुकिंग शुरू, प्राइस रिवील होनी अभी बाकी, आखिर लॉन्च से पहले ही क्यों चर्चा में है Kia Syros EV?


विज्ञापन
Shivansh Shekhar

लेखक के बारे में

By Shivansh Shekhar

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola