रोहतास: आपसी विवाद में पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शुरू की जांच

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: सासाराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे मृतक के परिजन   | Prabhat Khabar Network

सासाराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे मृतक के परिजन

जखनी गांव में एक दुखद घटना सामने आई है जहां पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक ने अपनी जान दे दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है.

विज्ञापन

Sasaram Suicide Case : नोखा थाना क्षेत्र के जखनी गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान भोला राम (26 वर्ष), पिता कंचन राम के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है.

सूचना पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही नोखा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया.

Sasaram News : पति-पत्नी विवाद से जुड़ा मामला

थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के बीच हुए विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है. पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) का मामला दर्ज कर जांच जारी है.

Crime News : दो माह पहले हुई थी शादी

परिजनों के अनुसार, मृतक की शादी करीब दो माह पूर्व 5 मई को अगरेर थाना क्षेत्र के कोठरा गांव में हुई थी. शादी के बाद से ही किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है.

हालांकि पुलिस ने विवाद के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आने की बात कही है.

गांव में शोक का माहौल

घटना के बाद जखनी गांव में शोक का माहौल है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच में सहयोग करें.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन