रोहतास: कोचस में NH-319 पर अतिक्रमण हटाओ अभियान फेल, कुछ घंटों में फिर लगा जाम; पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल

Author Ramesh Kumar|Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन
बस पड़ाव में जाने के बजाय एनएच 319 पर खड़ी पटना जाने वाली बस | Prabhat Khabar Network

बस पड़ाव में जाने के बजाय एनएच 319 पर खड़ी पटना जाने वाली बस

राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर अतिक्रमण की समस्या लगातार बनी हुई है. नगर प्रशासन द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान कुछ ही घंटों में बेअसर साबित हुआ. लोगों का कहना है कि जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, जाम से मुक्ति मुश्किल है.

विज्ञापन

Rohtas NH 319 Traffic Jam : राष्ट्रीय राजमार्ग 319 को जाम से मुक्त कराने के लिए नगर प्रशासन की पहल एक बार फिर अधूरी साबित होती दिख रही है. गुरुवार देर शाम चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान महात्मा गांधी चौक के आसपास तक ही सीमित रह गया, जिसके कुछ ही घंटों बाद सड़क पर फिर से अतिक्रमण हो गया और जाम की स्थिति बन गई.

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत क्षेत्र में बाबा हाइवे पेट्रोल पंप से लेकर धर्मावती नदी पुल तक स्थायी और अस्थायी अतिक्रमणकारियों का कब्जा बना हुआ है. प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई के दौरान ठेला और ऑटो चालकों को हटाया, लेकिन अभियान व्यापक रूप से नहीं चलाया गया.

Sasaram News : कुछ ही घंटों में फिर लौटे अतिक्रमणकारी

अभियान खत्म होने के कुछ ही समय बाद अतिक्रमणकारी दोबारा सड़क किनारे काबिज हो गए. इसका असर महात्मा गांधी चौक के आसपास सबसे अधिक देखने को मिला, जहां फिर से जाम की समस्या उत्पन्न हो गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई.

Kochas Traffic Jam : पार्किंग की व्यवस्था नहीं, बढ़ रही समस्या

स्थानीय लोगों-सुरेंद्र दुबे, मुन्ना मिश्रा, लोहा सिंह, मुन्ना पासवान, रविंद्र नाथ पाठक, खेदन प्रसाद सिंह, संतोष कुमार गुप्ता और राजेश सिंह-ने बताया कि नगर पंचायत गठन के 12 साल बाद भी शहर में वाहन पार्किंग की कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो सकी है.

पार्किंग के अभाव में वाहन चालक सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर देते हैं, जिससे जाम की समस्या और बढ़ जाती है.

Traffic Police : ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह नदारद

शहर में सुगम यातायात के लिए ट्रैफिक व्यवस्था लगभग नहीं के बराबर है. लोग जहां-तहां वाहन खड़े कर खरीदारी करने लगते हैं.

इसके अलावा, बाहर से आने वाले ईंट लदे ट्रैक्टर भी दिनभर सड़क पर खड़े रहते हैं, जिससे आवागमन और बाधित होता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि “आगे-आगे अतिक्रमण हटाओ और पीछे-पीछे दुकान सजाओ” जैसी स्थिति बनी हुई है.

प्रशासन का दावा: जल्द होगी सख्त कार्रवाई

नगर कार्यपालक पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शहर में पार्किंग और वेडिंग जोन के लिए जमीन की तलाश की जा रही है.

उन्होंने कहा कि पूर्व में अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई थी, लेकिन अब जुर्माना के साथ सख्ती से अतिक्रमण हटाया जाएगा.

कोचस में एनएच-319 पर अतिक्रमण और जाम की समस्या लगातार बनी हुई है. जब तक स्थायी समाधान-जैसे पार्किंग, ट्रैफिक व्यवस्था और नियमित निगरानी-नहीं लागू किए जाते, तब तक ऐसी कार्रवाइयों का असर अस्थायी ही रहने की संभावना है.

Also Read : रोहतास में बिजली विभाग की छापेमारी में 10 लोग 10 लोग धराए, सभी पर जुर्माना और FIR दर्ज


विज्ञापन
Ramesh Kumar

लेखक के बारे में

By Ramesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन