रोहतास में बिजली विभाग की छापेमारी में 10 लोग 10 लोग धराए, सभी पर जुर्माना और FIR दर्ज

Updated:
विज्ञापन

सासाराम बिजली विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ बिक्रमगंज, संझौली और सूर्यपुरा में सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान 10 बिजली चोरों को पकड़ा गया और उन पर भारी जुर्माना लगाया गया है. विभाग ने आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है.

विज्ञापन

Sasaram Bijli Vibhag Raid : सासाराम में बिजली चोरी पर लगाम लगाने और राजस्व वसूली को मजबूत करने के लिए बिजली विभाग ने बिक्रमगंज, संझौली और सूर्यपुरा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान 10 लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया और उन पर आर्थिक दंड लगाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कनीय विद्युत अभियंताओं और तकनीकी कर्मियों की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान कई उपभोक्ताओं को मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा.

इन लोगों पर लगा जुर्माना

मीटर बाईपास कर बिजली चोरी के मामले में:

  • बजरंग पाटिल (ढिबरा मोहल्ला, बिक्रमगंज) – ₹32,901
  • हजारी सिंह (बैरी टोला, संझौली) – ₹18,858
  • सुदर्शन पाल – ₹13,165
  • सुनील सिंह – ₹16,500
  • रामेश्वर राम – ₹19,865
  • प्रकाश राम – ₹20,757
  • रविंद्र प्रसाद (रतनपट्टी, सूर्यपुरा) – ₹47,286
  • रामेश्वर सिंह (कोसन्दा) – ₹16,328

वहीं बिना वैध कनेक्शन के बिजली चोरी करते पाए जाने पर:

  • ममता कुमारी (लक्ष्मी नारायण मार्केट, बिक्रमगंज – ब्यूटी पार्लर संचालिका) – ₹84,466
  • बीरबल सिंह (रतनपट्टी) – ₹76,560

Sasaram News : FIR दर्ज, कानूनी कार्रवाई शुरू

इन सभी मामलों में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 135 के तहत संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे.

Bijli Vibhag : विभाग की अपील

कनीय विद्युत अभियंता प्रमुदित रत्न पटेल ने बताया कि बिजली चोरी से विभाग को भारी राजस्व नुकसान होता है और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होती है.

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे केवल वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी.

रोहतास जिले में चलाया गया यह अभियान साफ संकेत देता है कि बिजली चोरी के खिलाफ अब सख्ती बढ़ाई जा रही है. विभाग की इस कार्रवाई से न केवल राजस्व वसूली में सुधार होगा, बल्कि आम उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा सकेगी.

Also Read : सासाराम के तारा चंडी धाम में श्रावणी मेला को लेकर तैयारी तेज, शांति समिति बैठक में सुरक्षा और व्यवस्था पर मंथन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन