रोहतास: नोखा निवासी सत्यम कुमार ने NEET-UG में ऑल इंडिया 2972वीं रैंक किया हासिल, परिवार और इलाके में खुशी का माहौल

Updated:
विज्ञापन
फोटो: सफलता पर पुत्र को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते माता-पिता  | Prabhat Khabar Network

सफलता पर पुत्र को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते माता-पिता

नोखा नगर परिषद के पटेल नगर निवासी सत्यम कुमार ने NEET-UG परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 2972 हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है. सत्यम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया है.

विज्ञापन

Sasaram NEET Result 2026 : नोखा नगर परिषद के वार्ड संख्या-16 स्थित पटेल नगर निवासी सत्यम कुमार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2972 हासिल किया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

Success Story : परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

सत्यम कुमार, सुनील कुमार और पूनम देवी के पुत्र हैं. परिणाम घोषित होते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया. रिश्तेदारों, मित्रों और स्थानीय लोगों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Sasaram News : सफलता का श्रेय मेहनत और अनुशासन को

सत्यम कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और नियमित व अनुशासित अध्ययन को दिया. उन्होंने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास से किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है. उनका सपना एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना है.

Nokha News : पिता ने जताया गर्व

सुनील कुमार ने बताया कि सत्यम शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रहा है. उन्होंने कहा कि बेटे की यह सफलता पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है और वर्षों पुराने सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने दी बधाई

सत्यम की इस उपलब्धि पर राधेश्याम सिंह, धनजी सिंह, अरविन्द कुमार सिंह, अशोक चौधरी, श्यामलाल सिंह, शशिभूषण प्रसाद समेत कई लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं. सभी ने विश्वास जताया कि सत्यम भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन करेंगे.

सत्यम कुमार की सफलता न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे नोखा और रोहतास जिले के लिए गर्व की बात है. यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन