रोहतास में ठनका गिरने से ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, बिजली आपूर्ति बाधित; लोगों का हाल बेहाल

Author Ashok kumar|Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन

ठनका गिरने से खराब हुआ ट्रांसफार्मर

गुरुवार रात दरिहट में तेज बारिश और कड़कड़ाहट के बीच एक बिजली ट्रांसफार्मर पर ठनका गिर गया, जिससे पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति करीब तीन घंटे तक बाधित रही. लाइनमैन के प्रयासों के बावजूद दोबारा कनेक्शन जोड़ने पर ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया.

विज्ञापन

Sasaram Transformer Blast : सासाराम में गुरुवार की रात तेज बारिश और कड़कड़ाहट के बीच दरिहट के मुस्लिम मुहल्ला में एक बिजली ट्रांसफार्मर पर ठनका गिर गया, जिससे पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

Electricity Problem : बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली

करीब तीन घंटों तक रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही. इसी दौरान तेज कड़कड़ाहट के साथ ट्रांसफार्मर पर ठनका गिरा, जिससे दरिहट विद्युत उपकेंद्र की बिजली सप्लाई तत्काल बंद हो गई.

Sasaram News : लाइनमैन ने काटा कनेक्शन

बारिश थमने के बाद लाइनमैन मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर ट्रांसफार्मर का कनेक्शन काट दिया. इसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल की गई.

दोबारा जोड़ने पर हुआ ब्लास्ट

शनिवार की सुबह जब लाइनमैन ट्रांसफार्मर में दोबारा कनेक्शन जोड़ने पहुंचे, तो उसमें से चिंगारी निकली और अचानक ब्लास्ट हो गया. इस घटना के बाद ट्रांसफार्मर पूरी तरह खराब हो गया और आपूर्ति फिर से बाधित हो गई.

Power Outage : जल्द बदला जाएगा ट्रांसफार्मर

आजाद कुमार, कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर को जल्द ही बदल दिया जाएगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि नया ट्रांसफार्मर लगाकर क्षेत्र में जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.

ठनका गिरने और उसके बाद हुए ब्लास्ट से दरिहट क्षेत्र के लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि विभाग ने जल्द समाधान का भरोसा दिया है, लेकिन तब तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन