3 साल तक शिवसेना-NCP-कांग्रेस की अच्छी चली शादी, फिर अचानक क्या हुआ ? CJI ने शिंदे गुट से पूछा सवाल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 15 Mar 2023 8:41 PM
सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की कि सत्तारूढ़ दल में विधायकों के बीच केवल मतभेद के आधार पर बहुमत साबित करने को कहने से एक निर्वाचित सरकार पदच्युत हो सकती है. कोर्ट ने साथ ही कहा कि राज्य का राज्यपाल अपने कार्यालय का इस्तेमाल इस नतीजे के लिए नहीं होने दे सकता.
शिवसेना में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हुई बगावत पर प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने एकनाथ शिंदे गुट से सवाल पूछा. उन्होंने कहा, 3 साल तक शिवसेना-NCP-कांग्रेस की शादी अच्छी चली, लेकिन अचानक ऐसा क्या हो गया. दरअसल जून 2022 में महाराष्ट्र में पैदा हुए राजनीतिक संकट लेकर प्रधान न्यायाधीश बोल रहे थे.
यह लोकतंत्र के लिए एक शर्मनाक तमाशा : चंद्रचूड़
सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की कि सत्तारूढ़ दल में विधायकों के बीच केवल मतभेद के आधार पर बहुमत साबित करने को कहने से एक निर्वाचित सरकार पदच्युत हो सकती है. कोर्ट ने साथ ही कहा कि राज्य का राज्यपाल अपने कार्यालय का इस्तेमाल इस नतीजे के लिए नहीं होने दे सकता. प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने कहा, यह लोकतंत्र के लिए एक शर्मनाक तमाशा होगा.
तीन साल सरकार के साथ रहते हैं और अचानक एक ही दिन में ऐसा क्या हो जाता है
प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने महाराष्ट्र मामले में शख्त टिप्पणी करते हुए कहा, अगर चुनाच होने तक चीजें हों तो बात बनती है, लेकिन तीन साल सरकार के साथ रहते हैं और अचानक एक ही दिन में ऐसा क्या हो जाता है कि 34 लोगों का गुट यह कहने लगता है कि सरकार में असंतोष है.
Also Read: शिवसेना चुनाव चिह्न मुद्दे पर चुनाव आयोग ने SC में दिया जवाब, उद्धव गुट ने फैसले को दी थी चुनौती
राज्यपाल की भूमिका पर भी सीजेआई ने उठाया सवाल
सीजेआई ने राज्यपाल की भूमिका पर भी सवाल उठाया और कहा, पार्टी के विधायकों के बीच मत का आधार कुछ भी हो सकता है जैसे विकास कोष का भुगतान, पार्टी का आदर्शों से हटना लेकिन क्या यह आधार राज्यपाल द्वारा सदन में बहुमत साबित करने को कहने के लिए पर्याप्त हो सकता है? राज्यपाल को अपने कार्यालय का इस्तेमाल खास नतीजे के लिए नहीं करने देना चाहिए. बहुमत साबित करने को कहने से निर्वाचित सरकार पदच्युत हो सकती है.
शादीशुदा रिश्ते से सीजेआई ने की तुलना
उद्धव ठाकरे सरकार गिराने की बात पर सीजेआई ने शायराना अंदाज में टिप्पणी की. उन्होंने शिंदे गुट से पूछा, आप सभी एक खुशहाल शादीशुदा रिश्ते में थे, फिर अचानक क्या हुआ. तीन साल साथ रहे, फिर राजनीति का मजा लेने के लिए कहते हैं, हमारा काम हो गया. गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे और कुछ विधायकों ने उद्धव ठाकरे से बगावत कर महाविकास अघाड़ी सरकार को गिरा दिया और बीजेपी की मदद से सरकार बनाया. चुनाव आयोग ने भी शिंदे गुट हो ही असली शिवसेना बताया. जिसे ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










