Army News: यूपी की वीर नारियों का हुआ सम्मान, राष्ट्र के प्रति बलिदान और निस्वार्थ सेवा का किया आभार व्यक्त
Published by :Amit Yadav
Published at :11 Aug 2023 6:00 PM (IST)
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की वीर नारियों को शुक्रवार को कैंट स्थित सूर्या ऑडिटोरियम में सम्मानित किया गया. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने यूपी के विभिन्न हिस्सों से आईं 28 वीर नारियों को सम्मानित किया. इस मौके पर मध्य कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और वेटरन उपस्थित थे.
विज्ञापन

राज्यपाल ने स्मृतिका युद्ध स्मारक पर शहीदों को सर्वोच्च बलिदान के लिये श्रद्धांजलि अर्पित की. स्मृतिका एक स्मारक है, जिसे 1993 में लखनऊ छावनी के भीतर मध्य कमान के वीर सैनिकों के सम्मान में बनाया गया था.

राज्यपाल ने सूर्या कमान के देश की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीद सैनिकों को पुष्प चक्र भी समर्पित किया.

राज्यपाल ने राष्ट्र के प्रति बलिदान और निस्वार्थ सेवा के लिए सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त किया.

राज्यपाल ने मध्य कमान अस्पताल में एक नए मैमोग्राफी सेंटर का e-उद्घाटन भी किया. सुविधा में एक अत्याधुनिक 3डी डिजिटल मैमोग्राफिक प्रणाली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










