राजमहल में आठवीं बार निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

साहिबगंज (फाइल फोटो)
राजमहल में भगवान जगन्नाथ की आठवीं भव्य रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। सैकड़ों भक्तों ने भजन-कीर्तन के साथ भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
राजमहल/मंगलहाट
भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभा रथयात्रा गुरुवार को कन्हैयास्थान इस्कॉन मंदिर के कृष्ण भक्ति मुन्नापटाल गांव निवासी रवींद्र कर्मकार एवं उनकी पत्नी दुर्गी देवी के आवासीय के प्रांगण से आठवीं वार गाजे-बाजे के साथ निकली. भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा, लड्डू गोपाल, भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद, सुसज्जित रथ पर आसीन थे. रथयात्रा का शुभारंभ जिप सदस्य सुष्मिता देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश मंडल, जेडीयू जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, तालझारी थाना प्रभारी नितेश पांडे, सैदपुर मुखिया प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद मंडल, बिंदेश्वरी यादव, शुभम शर्मा ने संयुक्त रूप से किया.
इस दौरान सैकड़ों कृष्ण भक्तगण हरे कृष्णा हरे राम की जय जयकार एवं भजन कीर्तन नृत्य करते हुए निकले. रथयात्रा के दौरान सड़कों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा. लोगों ने जगह-जगह भगवान जगन्नाथ की पूजा व आरती कर सुख समृद्धि की कामना की. कन्हैयास्थान, सरकंडा, चंडीपुर, मंगलहाट, इंग्लिश ,संग्रामपुर होते हुए तालझारी भगवान जगन्नाथ अपनी मौसी के घर शंभू शर्मा स्टेशन परिसर पहुंचे. मौसी घर पर 7 दिन रहने के उपरांत भजन कीर्तन चलने के पश्चात पुनः आठवें दिन 24 जुलाई को वापसी यानी कि उल्टा रथ यात्रा निकाली जाएगी. कन्हैया स्थान मुन्ना पटाल धाम पहुंचेंगे. इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा.
इस रथयात्रा में सुरक्षा की दृष्टिकोण से राजमहल एवं तालझारी थाने के दर्जनों पुलिस बल तैनात थे. कन्हैयास्थान के प्रबंधक पुरोहित कृष्ण कृपा सिंधु ने बताया कि इस रथ यात्रा का उद्देश्य है कि लोग जो वर्ष भर में मंदिर का दर्शन नहीं कर पाते हैं उन्हें रथयात्रा द्वारा भगवान जगरनाथ का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो सके. आंतरिक रहस्य को चैतन्य महाप्रभु ने उजागर किया था. वे कहते हैं कि जगन्नाथ मंदिर, द्वारका अथवा कुरुक्षेत्र का सदृश्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










