युवक-युवतियों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
युवक-युवतियों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों की दी गयी जानकारी

हिरणपुर. जेएसएलपीएस की ओर से शनिवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में प्रखंडस्तरीय यूथ मोबिलाइजेशन कैंप सह पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ बीडीओ दिलीप टुडू,

विज्ञापन

हिरणपुर. जेएसएलपीएस की ओर से शनिवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में प्रखंडस्तरीय यूथ मोबिलाइजेशन कैंप सह पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ बीडीओ दिलीप टुडू, प्रखंड प्रमुख रानी सोरेन और सखी मंडल की दीदियों ने संयुक्त रूप से किया. शिविर में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत 18 से 35 वर्ष के युवक-युवतियों को विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी. जिला प्रबंधक (स्किल) राजेंद्र कुमार ने सिलाई, होटल मैनेजमेंट, कूरियर, एक्जीक्यूटिव ऑपरेटर, नर्सिंग, इलेक्ट्रिशियन, वेयरहाउसिंग जैसे ट्रेड्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी. बीपीएम शंकर तिवारी ने कहा कि यह शिविर युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. प्रखंड प्रमुख ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola